Saturday, January 2, 2021

Fuel Price: आज आपके शहर में कितने रुपए लीटर है पेट्रोल-डीजल, यहां जानें

https://ift.tt/3aZq2Q4

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल में तेल कंपनियों ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है, पहले दिन कच्चे तेल बाजार में थोड़ी तेजी का रूख रहा। बावजूद इसके घरेलू बाजार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। वहीं भारतीय तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (शनिवार, 02 जनवरी) के रेट जारी कर दिए हैं। जिसमें कोई फेरबदल देखने को ​नहीं मिला है। यह लगातार 26वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

देखा जाए तो नवंबर 2020 की शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगना शुरू हो गई थी। नवंबर से अब तक पेट्रोल 2.66 रुपए और डीजल 3.50 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ। इसके बाद से इनकी कीमतों में कोई बदलाव ना होने से राहत है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

जीएसटी कलेक्शन का नया रिकॉर्ड, दिसंबर 2020 में सरकार को मिला

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.19 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.44 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.21 रुपए चुकाना होंगे।

भारत और ब्रिट्रेन के बीच 8 जनवरी से फ्लाइट सेवाएं दोबारा शुरू होंगी

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 02 january 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/351BJ5c

Coronavirus Vaccine: देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आज से, जानें किस राज्य में कैसी है तैयारी

https://ift.tt/352cIqq

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की दहशत के बीच आज से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा। इसके लिए सभी डीएम, स्वास्थ्य टीम के अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए जा चुके हैं। पुलिस की तैनाती भी की गई है। सभी को आपस में समन्वय रखने के लिए भी कहा गया है। यह एक व्यापक अभ्यास है, जिसमें राज्य टास्क फोर्स के अलावा गैर सरकारी संगठनों को जोड़ा गया है। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है, इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो चुका है। ड्राई रन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आईए जानते हैं किस राज्य में किस प्रकार की तैयारी हैं...

दिल्ली में तीन सेंटर पर होगा ड्राई रन
शनिवार को दिल्ली में 3 जिलों के तीन सेंटरों पर वैक्सीन का ड्राई रन होगा। साउथ वेस्ट जिले में द्वारका के वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में ड्राई रन होगा, जबकि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में दरियागंज डिस्पेंसरी को चुना गया है। वहीं शहादरा जिले में दिलशाद गार्डन के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में ड्राई रन होना है। बताया जा रहा है कि तीनों सेंटर्स के मेडिकल ऑफिसर इनचार्ज 25 हेल्थकेयर वर्कर्स की पहचान करेंगे जो टेस्ट के लाभार्थी होंगे। बता दें कि दिल्ली में होने वाले ड्राई रन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी शामिल होने वाले हैं।

यूपी में कल इन जगहों पर होगा ड्राई रन
यूपी में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा। यह ड्राई रन प्रतिदिन 100 वैक्सीनेशन के लक्ष्य के लिए किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कल होने वाले ड्राई रन के बारे में बात करते हुए राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि हम कल लखनऊ में सहारा अस्पताल, आरएमएल अस्पताल, केजीएमयू और एसजीपीजीआई सहित 6 केंद्रों पर कोविड वैक्सीन का ड्राई रन करेंगे।

झारखंड के 5 जिलों में होगा ड्राई रन
झारखंड के पांच जिलों- कांची, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, पलामू और पाकुड़ में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन होना है। इस बात की जानकारी देते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीकाकरण अभियान के लिए 7 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के तीन जिले चुने गए
जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां तीन जिलों के 9 अस्पतालों में ड्राई रन होगा। जानकारी के मुताबिक जम्मू संभाग के एक जिले (जम्मू) और कश्मीर घाटी के दो जिलों (श्रीनगर और कुलगाम) में यह ड्राई रन होगा।

केरल में भी होगा ड्राई रन
केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने ड्राई रन को लेकर कहा कि सुबह 9 से 11 बजे तक राज्य के चार जिलों में कोविड वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा। इसके लिए अब तक 3.13 लाख लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

कर्नाटक में इस तरीके से होगा ड्राई रन
कर्नाटक में ड्राई रन के लिए पांच जिलों को चुना गया है. इनमें बेंगलुरु (यू), बेलागवी, कलाबुर्गी, मैसूर और शिवमोग्गा जिले शामिल हैं. प्रत्येक जिले में तीन लेवल पर ड्राई रन होगा. यानी हर जिले में एक ड्राई रन जिला स्तर पर, एक तालुका स्तर पर और एक PHC स्तर पर किया जाएगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus Vaccine: Dry run of Corona vaccine in the country from today, know how the preparation is in which state
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2KIOgUb

रिलायंस: सेबी ने मुकेश अंबानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज पर लगाया 40 करोड़ का जुर्माना, शेयर ट्रेडिंग में हेराफेरी के मामला

https://ift.tt/2JDQGCU

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और इसके चेयरमैन मुकेश अंबानी पर 40 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। मामले में रिलायंस पेट्रोलियम के शेयरों की ट्रेडिंग में हेराफेरी करने का आरोप है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 25 करोड़ और अंबानी पर 15 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी मामले में नई मुंबई एसईजेड प्राइवेट लिमिटेड पर 20 करोड़ और मुंबई एसईजेड लिमिटेड पर 10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

बता दें कि रिलायंस पेट्रोलियम पहले एक अलग लिस्टेड कंपनी थी। मार्च 2007 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिलायंस पेट्रोलियम के 4.1% शेयर बेचने का ऐलान किया था। तब कंपनी के शेयरों भाव गिरने लगे थे, ​तभी नवंबर 2007 में रिलायंस पेट्रोलियम के शेयर खरीदे-बेचे गए। सेबी ने जांच में पाया कि शेयरों के दाम प्रभावित करने के लिए यह खरीदी-बिक्री गलत तरीके से की गई थी। गौरतलब है कि रिलायंस पेट्रोलियम का 2009 में रिलायंस इंडस्ट्रीज में विलय कर दिया गया था।

सेबी ने 95 पेज के ऑर्डर में कहा है कि शेयरों की कीमत में किसी भी तरह के मैनिपुलेशन से बाजार में निवेशकों का भरोसा टूटता है, क्योंकि इस तरह के मैनिपुलेशन से निवेशकों को नुकसान होता है। सेबी के अनुसार, इस मामले में आम निवेशकों को यह नहीं मालूम था कि शेयरों की इस खरीद-बिक्री के पीछे रिलायंस इंडस्ट्रीज थी। यह खरीद-बिक्री गलत तरीके से की गई, जिसका असर रिलायंस पेट्रोलियम के शेयरों पर हुआ। इससे आम निवेशक नुकसान में रहे।

सेबी ने इससे पहले 24 मार्च 2017 को रिलायंस इंड्स्ट्रीज और 12 प्रमोटर्स को 447 करोड़ रुपए जमा करने को कहा था। साथ ही उनके शेयर ट्रेडिंग करने पर रोक लगा दी थी। कंपनी ने इसके खिलाफ सिक्युरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील की थी। लेकिन नवंबर 2020 में ट्रिब्यूनल ने सेबी के फैसले को सही ठहराते हुए कंपनी की अपील खारिज कर दी थी। तब रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा था कि वह ट्रिब्यूनल के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में रिलायंस इंड्स्ट्रीज ने कहा था कि शेयरों की ट्रेडिंग में किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Reliance: SEBI imposes fine of Rs 40 crore on Mukesh Ambani and Reliance Industries
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3n5fTni

Friday, January 1, 2021

किसान आंदोलन 37वां दिन: प्रर्दशन के दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर एक किसान की मौत,

https://ift.tt/2WYkOvT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लागू तीनों कृषि कानून के विरोध में 37 दिन से चल रहे आंदोलन के दौरान शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश के बागपत जिला स्थित भागवनपुर नांगल गांव के एक किसान की मौत हो गई। किसान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के सहयोगी सौरभ ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि बागपत जिला स्थित भगवानपुर नांगल गांव के गलतान सिंह गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल थे और पूर्णतया स्वस्थ थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में उनकी मौत हो गई। सौरभ ने बताया कि दिवंगत गलतान सिंह करीब 57 साल के थे। 

इधर, 4 जनवरी को केंद्र के साथ होने वाली बैठक से पहले किसानों ने शुक्रवार को एक अहम बैठक की।

किसान नेताओं ने कहा कि अगर इस बैठक में हल नहीं निकला, बातचीत सही दिशा में नहीं गई और सरकार ने हमारे पक्ष में ठोस फैसला नहीं लिया तो हम हरियाणा में मॉल और पेट्रोल पंप बंद करेंगे। इसके अलावा 6 जनवरी को हम ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर बैठे किसान दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।

देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर स्थित गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर पर 26 नवंबर 2020 से ही किसान डेरा डाले हुए हैं। वे तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने के साथ-साथ न्यनूतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। हालांकि सरकार ने उनकी चार प्रमुख मांगों में पराली दहन से संबंधित अध्यादेश के तहत भारी जुर्माना और जेल की सजा के प्रावधान से मुक्त करने और बिजली सब्सिडी से जुड़ी उनकी मांगों को बुधवार को हुई बैठक में मान ली है और अन्य दो मांगों पर किसान संगठनों के नेताओं और सरकार के बीच अगली दौर की वार्ता चार जनवरी को होगी।

किसान बोले- अब तक हमारे 5% मुद्दों पर ही चर्चा हुई
किसान नेताओं ने कहा कि हमने जो भी मुद्दे उठाए हैं, अब तक हुई बैठकों में उनमें से केवल 5% पर चर्चा हुई है। इससे पहले सरकार ने कहा था कि किसानों के 50% मुद्दों पर बात हो चुकी है। 4 में से 2 मसले सुलझ चुके हैं और दो अगली बैठक में सुलझा लिए जाएंगे। इस बयान पर शुक्रवार को ही किसान नेता गुरनाम सिंह ने कहा था कि सरकार ने पराली और बिजली कानून से जुड़ी हमारी 2 मांगें मान ली हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि हम बची हुई 2 मांगों से पीछे हट जाएंगे।

अपडेट्स

  • किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सुखविंदर सिंह सभरा ने बताया कि तीनों कृषि कानून रद्द होने चाहिए। अगर 4 जनवरी को भी इसका कोई हल नहीं निकलता है, तो आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज होगा।
  • दिल्ली का चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आंदोलन को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले ट्रैफिक के लिए बॉर्डर को बंद कर दिया गया है।
  • पंजाब कांग्रेस के सांसद भी किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि हम यहां पिछले 25 दिन परिवार के साथ किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। उम्मीद है कि नए साल में इन काले कानूनों का वापस ले लिया जाएगा।

2 मांगों पर 4 जनवरी को बैठक
अब किसानों और केंद्र सरकार के बीच 4 जनवरी को आठवें दौर की बातचीत होनी है। इसमें किसानों की दो कृषि कानून को वापस लेने और MSP की लीगल गारंटी की मांगों पर चर्चा होगी। बता दें कि किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं। पंजाब में तो इससे पहले से आंदोलन कर रहे थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kisan agitation: A farmer died on the Ghazipur border during a protest demonstration against agricultural laws
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/353jHPN

पीएम मोदी कल आईआईएम संबलपुर का शिलान्यास करेंगे, फ्लिप क्लासरूम वाला पहला IIM होगा

https://ift.tt/384T0wb

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), संबलपुर के कैंपस का शिलान्यास करेंगे। यह पहला ऐसा आईआईएम होगा, जहां फ्लिप कक्षा की अवधारणा को लागू किया जाएगा। इसमें बुनियादी चीजें डिजिटल मोड में सिखाई जाएंगी और इंडस्ट्री से लाइव प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अनुभवों की जानकारी दी जाएगी।

 इस संस्थान ने लैंगिक विविधता के मामले में भी अन्य सभी आईआईएम संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है। यहां साल 2019-21 के एमबीए के बैच में 49 फीसदी छात्राएं शामिल रही हैं और 2020-22 के एमबीए बैच में 43 फीसदी छात्राओं ने एडमिशन लिया है।

कैंपस का शिलान्यास के अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ रमेश पोखरियाल निशंक, धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप चंद्र सारंगी जैसे केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में बड़े-बड़े अधिकारी, उद्यमी, शिक्षाविद, विद्यार्थी, पूर्व छात्र और आईआईएम संबलपुर की फैकल्टी सहित वर्चुअली 5,000 से अधिक लोग मौजूद रहेंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
PM Modi To Lay Foundation For Permanent Campus Of IIM Sambalpur In Odisha On January 2
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2X4wRYg

Tata Altroz को मिलेगा टर्बो पेट्रोल इंजन, कंपनी ने साल वीडियो टीजर किया जारी

https://ift.tt/2KN8mfK

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Tata motors (टाटा मोटर्स) की प्रीमियम हैचबैक Altroz (अल्ट्रोज) को टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने इसकी जानकारी टीजर जारी कर दी है। जिसके अनुसार जनवरी 2021 में अल्ट्रोज टर्बो पेट्रोल और डीसीटी बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कंपनी इसे टर्बो पेट्रोल मोटर के साथ पेश करेगी। बता दें कि इस कार को टाटा ने इसी साल के शुरुआत में बाजार में उतारा था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

Altroz के नए टर्बो पेट्रोल मोटर में डीसीटी(DCT) का विकल्प भी दिया जाएगा। जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं नए इंजन को लेकर क्या है पूरी जानकारी...

2021 Jeep Compass का टीजर हुआ जारी, 7 जनवरी को होगी लॉन्च

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कार में Nexon में दिया जाने वाला 1.2 लीटर 3-सिलेंडर युक्त रेवोट्रॉन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर दिया जा सकता है। यह इंजन 118 bph की अधिकतम पावर और 170 nm का टाॅर्क जेनरेट करता है। वहीं यह मोटर अल्ट्रोज पर 5500 rpm पर 109 bph की पावर और 1,500 से 5500 rpm पर 140 nm टाॅर्क जेनरेट करता है।

बात करें वर्तमान की तो फिलहाल Altroz में T86hp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल और 90hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। दोनों इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले हैं। दोनों इंजन के साथ सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है।  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tata Altroz will be launch in January with turbo petrol engine, teaser released
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2L8WsNk

India-UK Flight: भारत और ब्रिट्रेन के बीच 8 जनवरी से फ्लाइट सेवाएं दोबारा शुरू होंगी, कोरोना के नए स्ट्रेन के चलते लगाया था बैन

https://ift.tt/3b3rvov

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत और ब्रिट्रेन के बीच 8 जनवरी से फ्लाइट सेवाएं दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया कि 23 जनवरी तक हर हफ्ते 15-15 उड़ानों के आने-जाने की इजाजत होगी। ये उड़ानें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद से ही संचालित होंगी। नागरिक विमानन महानिदेशालय इस संबंध में जल्द ही विस्तृत जानकारी शेयर करेगा।

बता दें कि कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर 21-22 दिसंबर की मध्यरात्रि से 31 दिसंबर तक रोक लगाई थी। इसके बाद इस रोक को बढ़ाकर 7 जनवरी कर दी गई। ब्रिटेन की उड़ानों पर बैन लगाते हुए भारत सरकार की ओर से बताया गया था कि ब्रिटेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया है। भारत के अलावा फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड समेत कई यूरोपीय देशों ने भी ब्रिटेन पर हवाई प्रतिबंध लगाया था। 

भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को 4 और नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। ऐसे में अब तक देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 29 हो गई है। बता दें कि मंगलवार तक देश में यह संख्या सिर्फ 6 थी। जानकारी अनुसार अभी तक कुल 107 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें 29 ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। 29 में से सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव मामले दिल्ली की लैब में पाए गए हैं।

कोरोनावायरस के नए प्रकार को विशेष रूप से डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में पाया गया है। 25 नवंबर से 23 दिसंबर की मध्यरात्रि तक लगभग 33,000 यात्री अमेरिका के विभिन्न भारतीय हवाई अड्डों पर पहुंचे। इन सभी यात्रियों को राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा आरटी-पीसीआर जांच कराया जा रहा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Flights between India and UK to resume from January 8
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38W2Y2d

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए केरल की संभावित टीम में श्रीसंत, ट्विटर पर भावुक वीडियो शेयर किया

https://ift.tt/38N1M0T

तिरुवनंतपुरम। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को 10 जनवरी से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए केरल की 26 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया गया है। श्रीसंत ने ट्विटर पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर केरल की टीम में चुने जाने की जानकारी दी।

37 साल के श्रीसंत ने 2013 में अंतिम बार घरेलू टूर्नामेंट में केरल का प्रतिनिधित्व किया था। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में कथित संलिप्तता को लेकर 2013 में बीसीसीआई ने श्रीसंत पर सात साल का प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने भारत के लिए अपना पिछला अंतर्राष्ट्रीय मैच अगस्त 2011 में लंदन में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

प्रतिबंध के बाद श्रीसंत ने केरल हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां उन्हें फिर से आधिकारिक क्रिकेट में खेलने की अनुमति दे दी गई थी। बाद में बीसीसीआई ने उन पर लगे प्रतिबंध को कम कर दिया था, जोकि इस साल सितंबर में समाप्त हो गया था।

श्रीसंत ने वीडियो में कहा, एक टूटा हुआ आदमी जो फिर से खुद को बना लेता है, उससे मजबूत कोई आदमी नहीं है। आप सब के सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया।

श्रीसंत को अगर केरल की अंतिम एकादश टीम में शामिल किया जाता है तो प्रतिबंध के बाद वह पहली बार कोई आधिकारिक मैच खेलेंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sreesanth in Kerala probables list of players for Syed Mushtaq Ali tournament
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pDX501

मैच फिक्सिंग को लेकर स्लोवाक टेनिस खिलाड़ी पर 12 साल का प्रतिबंध, एक हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया

https://ift.tt/3o9xDiE

डिजिटल डेस्क, लंदन। स्लोवाकिया की टेनिस खिलाड़ी डगमारा बास्कोवा पर टेनिस इंट्रीगिटी यूनिट (टीआईयू) ने 12 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बास्कोवा पर मैच फिक्सिंग के लिए 40 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगा है। हालांकि एंटी करप्शन हीयरिंग के दौरान उन पर लगे जुर्माना को कम कर दिया गया और अब उन्हें 90 दिनों के भीतर एक हजार डॉलर बतौर जुर्माना भरना होगा। 

क्या कहा टीआईयू ने?
टीआईयू ने कहा है कि उसने साल 2017 में डगमारा द्वारा मैच फिक्सिंग के पांच मैचों की पता लगाया है। बास्कोवा डब्ल्यूटीए एकल रैकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 1,117 वें स्थान जबकि युगल रैंकिंग में 777वें स्थान तक पहुंची थी। डगमारा ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोप स्वीकार कर लिए हैं। इसके बाद वह 12 साल तक टेनिस की नियामक संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले किसी भी टेनिस इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकतीं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Slovakian tennis player banned for 12 years for match-fixing
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2MeJw8X

किसान और सरकार की बैठक से पहले बोले योगेंद्र यादव- अभी तो पूंछ निकली है, हाथी निकलना बाकी

https://ift.tt/3rSm16f

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर किसानों की केंद्र के साथ 4 जनवरी को मीटिंग होना है। इस मीटिंग से पहले स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि किसानों के ये आंदोलन अब निर्णायक दौर में है। 30 तारीख की वार्ता के बारे में मैं इतना ही कहूंगा कि अभी तो पूंछ निकली है, हाथी निकलना अभी बाकी है। एमएसपी (MSP) को कानूनी अधिकार मिलने और तीनों कृषि कानूनों को खारिज करने पर सरकार टस से मस नहीं हुई है।'

योगेंद्र यादव ने कहा, 4जनवरी को हमारी वार्ता है। अगर परिणाम संतोषजनक नहीं निकलते हैं तो 6 तारीख को केएमपी (KMP) राजमार्ग पर मार्च किया जाएगा। 6 तारीख से 20 तारीख तक 2 हफ्ते पूरे देश में देश जागृति अभियान चलाया जाएगा।

बता दें कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों पर गतिरोध दूर करने को लेकर सरकार और किसान नेताओं के बीच बुधवार को छठे दौर की औपचारिक वार्ता सकारात्मक रही थी। इस बैठक में बिजली और पराली के मुद्दे पर पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी थी। अब नए साल में चार जनवरी को अगले दौर की वार्ता होगी, जिसमें बाकी एमएसपी और कानून वापस लेने को लेकर समाधान तलाशने पर चर्चा होगी।

उधर, बैठक से पहले किसानों ने भी चेतावनी दी है कि अगर बातचीत सही दिशा में नहीं गई और सरकार ने किसानों के पक्ष में कोई ठोस फैसला नहीं लिया तो हरियाणा में मॉल और पेट्रोल पंप बंद किए जाएंगे। इतना ही नहीं 6 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर बैठे किसान दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Yogendra Yadav says, if our demands are not accepted, we will hold march
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/382C3Ck

दिल्ली: 5 जनवरी से दोबारा खुलने जा रहा राष्ट्रपति भवन संग्रहालय

https://ift.tt/3n4M5ao

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन संग्रहालय को लगभग दस महीने के अंतराल के बाद 5 जनवरी को फिर से खोला जाएगा। सोमवार और सरकारी छुट्टियों वाले दिनों को छोड़कर संग्रहालय पूरे हफ्ते खुला रहेगा। 13 मार्च, 2020 को देश में कोरोनावायरस महामारी के प्रसार के चलते संग्रहालय को बंद कर दिया गया था।

संग्रहालय में आने के लिए अपने स्लॉट की बुकिंग आप ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://PresidentofIndia.nic.in या https://rashtrapatisachivalaya.gov.in या https://rbmuseum.gov.in पर लॉग इन करना होगा और आने वाले लोगों की संख्या के आधार पर 50 रुपए का पंजीकरण शुल्क अदा करना होगा।

यहां आने के लिए अभी सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग की ही व्यवस्था है क्योंकि ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का ख्याल रखने के लिए चार स्लॉट निर्धारित किए गए हैं - जिनमें सुबह 9.30 से 11 बजे, 11.30 से 1 बजे, 1.30 बजे से शाम के 3 बजे और 3.30 से शाम के 5 बजे तक की समयावधि है। इसमें हर स्लॉट में अधिकतम 50 आगंतुकों को अंदर प्रवेश करने की अनुमति है। टूर के दौरान आगंतुकों के लिए मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना, आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करना जरूरी होगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Delhi: Rashtrapati Bhavan museum to reopen from January 5
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3rKAxg8

Farmers Protest: किसानों की चेतावनी, अगर 4 जनवरी की बैठक में बात नहीं बनी तो बंद करेंगे मॉल और पेट्रोल पंप

https://ift.tt/384CQTl

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों के आंदोलन का आज 37वां दिन है। सरकार और किसानों के बीच कई दौरों की बातचीत के बाद भी अब तक इस मसले का कोई हल नहीं निकल पाया है। ऐसे में अब 4 जनवरी को एक बार फिर किसानों की केंद्र के साथ बैठक होने जा रही है।

इस बैठक से पहले किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर बातचीत सही दिशा में नहीं गई और सरकार ने किसानों के पक्ष में कोई ठोस फैसला नहीं लिया तो हरियाणा में मॉल और पेट्रोल पंप बंद किए जाएंगे। इतना ही नहीं 6 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर बैठे किसान दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।

बता दें कि किसानों के 4 बड़े मुद्दे हैं। पहला- सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। दूसरा- सरकार यह लीगल गारंटी दे कि वह मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी MSP जारी रखेगी। तीसरा- बिजली बिल वापस लिया जाएगा। चौथा- पराली जलाने पर सजा का प्रावधान वापस लिया जाए। इस चारों मुद्दों को लेकर गुरुवार को पांच घंटे की बातचीत हुई थी।

इसके बाद बिजली बिल और पराली से जुड़े दो मुद्दों पर सरकार और किसान संगठनों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद किसानों ने 31 दिसंबर को होने वाली ट्रैक्टर रैली को टाल दिया। हालांकि कृषि कानून और MSP पर अभी भी मतभेद बरकरार हैं। अब किसानों और केंद्र सरकार के बीच 4 जनवरी को आठवें दौर की बातचीत होनी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Farmers will Shut Malls, Petrol Pumps in Haryana if Talks with Government on January 4 Fail
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3866uro

J-K: पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में LoC पर किया सीजफायर का उल्लंघन, फायरिंग में भारतीय जवान शहीद

https://ift.tt/34ZpQwz

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी मात्रा में गोलीबारी की। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी फायरिंग की, लेकिन एक भारतीय जवान के शहीद होने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि शहीद जवान नायक सूबेदार की रैंक पर थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pakistani army violates ceasefire on LoC in Nowshera sector, Indian soldier martyred in firing
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38Po2Hq