Tuesday, September 1, 2020

Petrol Diesel Price: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए अपने शहर में तेल का भाव

https://ift.tt/34SvSjc

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में मंगलवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में चार से पांच पैसे की वृद्धि हुई है। हालांकि, डीजल के दाम में स्थिरता बनी हुई है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में फिर तेजी लौटी है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को बढ़कर क्रमश: 82.08 रुपये, 83.57 रुपये, 88.73 रुपये और 85.04 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चारों महानगरों में डीजल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।

तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे जबकि चेन्नई में चार पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। देश की राजधानी दिल्ली में 16 अगस्त से लेकर अब तक पेट्रोल के दाम में 1.65 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 45.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 43.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol and diesel prices in India Petrol diesel prices rise in Mumbai Delhi Kolkata Chennai Petrol and diesel prices latest updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34SBYjI

ENG vs PAK 2nd T-20 : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, मोर्गन मैन ऑफ द मैच, सीरीज में 1-0 की बढ़त मिली

https://ift.tt/31IbYoU

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जॉनी बेयरस्टो (44) और इयोन मोर्गन (66) की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन टी-20 मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड को सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल गई है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब दोनों टीमों के बीच आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। मोहम्मद हफीज ने 36 बॉल पर 69 और कप्तान बाबर आजम ने 44 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 6 विकेट रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इंग्लैंड के आदिल राशिद ने 2 विकेट लिए, जबकि क्रिस जोर्डन और टॉम करन को 1-1 विकेट मिला। पाकिस्तानी गेंदबाज शादाब खान ने 3 और हैरिस राउफ ने 2 विकेट झटके।

इंग्लैंड की पारी:
eng

पाकिस्तान की पारी:
pakistan

दोनों टीमें
इंग्लैंड: टॉम बेंटन, जॉनी बेयरस्टो(विकेटकीपर), डेविड मलान, इयोन मोर्गन(कप्तान), सैम बिलिंग्स, मोइन अली, टॉम करन, लुइस ग्रेगरी, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, शकीब महमूद।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी और हैरिस राउफ।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
England beat Pakistan by 5 wickets in the second T-20 match
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jpjnjd

ENG VS AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, रूट टी-20 टीम से बाहर

https://ift.tt/3biwu2W

डिजिटल डेस्क, लंदन। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जोए रूट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें हालांकि तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरैन और मार्क वुड को दोनों टीमों में जगह दी गई है।

पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में बीच में अपने बीमार पिता से मिलने न्यूजीलैंड जाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही है, जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 सितंबर से होगी।

टीमें :

टी-20 टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, जोस बटलर, सैम बिलिंग्स, सैम कुरैन, टॉम कुरैन जोए डेनले, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, आदिल राशिद, मार्क वुड। रिजर्व- लियाम लिविंग्स्टोन, साकिब महमूद।

वनडे टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, सैम कुरैन, टॉम कुरैन, आदिल राशिद, जोए रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। रिजर्व- जोए डेनले, साकिब महमूद।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
England vs Australia series : ENG VS AUS, Joe Root excluded from England’s T20 squad for the Australia series
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2G9H2FS

ENG VS PAK: तीसरा मैच आज, इंग्लैंड के पास लगातार छठी टी-20 सीरीज जीतने का मौका

https://ift.tt/3gNIfiX

डिजिटल डेस्क। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से होगा। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। सीरीज के दूसरे मैच इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। वहीं पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। 

अब इंग्लैंड के पास लगातार छठी टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। वहीं पाकिस्तान मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में पहली बार 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2010 में 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें मेजबान इंग्लैंड ने क्लीन स्वीप किया था।

हेड टु हेड
दोनों देशों के बीच अब तक 17 टी-20 मैच खेले गए हैं। जिसमें से इंग्लैंड 11 और पाकिस्तान सिर्फ 4 मैच जीता है, जबकि एक मैच टाई रहा था। वहीं इंग्लैंड में भी पाकिस्तान का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड में अब तक 8 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 2 मैच ही जीते हैं, जबकि 5 मैचों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है।

वहीं दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज की बात करें तो यहां भी इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच अब तक 7 टी-20 सीरीज खेली गई है। जिसमें से इंग्लैंड ने 4 और पाकिस्तान ने 2 सीरीज जीती हैं। वहीं एक सीरीज ड्रॉ भी रही है। वहीं, अपने घर में इंग्लैंड का यह रिकॉर्ड बराबरी पर रहा है। पाकिस्तान ने मेजबान के खिलाफ 4 में से 2 सीरीज जीती हैं और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

टीमें -

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, टॉम करन, जो डेनली, लुइस ग्रेगोरी, क्रिस जॉर्डन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय और डेविड विली।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, हेरिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक और वहाब रियाज।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
England vs Pakistan T-20 series: ENG VS PAK 3rd T-20, Emirates Old Trafford, Manchester, Live Updates, Live Cricket Score, Commentary
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Ghehas

Bike: Kawasaki Vulcan S BS6 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

https://ift.tt/3lzh0vQ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुपरबाइक बनाने वाली कंपनी Kawasaki Motor India  (कावासाकी मोटर्स इंडिया) ने भारत में Vulcan S BS6 (वल्कन एस बीएस6) बाइक को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 5.79 लाख रुपए रखी गई है। देखा जाए तो यह कीमत BS4 मॉडल के मुकाबले 30 हजार रुपए अधिक है। नए इंजन के अलावा इस बाइक में नया मैटेलिक फ्लैट रॉ ग्रोस्टोन कलर भी दिया गया है।

बाइक की स्टाइलिंग और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। फिलहाल जानते हैं इस बाइक की खूबियों के बारे में...

CB Hornet 2.0 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

इंजन और पावर
इस बाइक में लिक्विड-कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस 649 cc का पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है है। यह इंजन 7,500 rpm पर 60 bhp की मैक्सिम पावर और 6,600 rpm पर 62.4 Nm से 63 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ये बाइक पहले की तरह ही 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगी। इस बाइक की फ्यूल कपैसिटी 14 लीटर की है।

फीचर्स, ब्रेकिंग और सस्पेंश
कावासाकी बाइक में Kawasaki Ergofit सिस्टम दिया गया है, जिसके जरिए राइडर हैंडलबार और फुटपेग को अपने हिसाब से अजस्ट कर सकता है। इस बाइक में कंपनी अलग-अलग सीट ऑप्शन भी ऑफर कर रही है। इसमें आगे की तरफ 41mm का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन मिलता है।  

Bajaj ने लॉन्च किया Platina 100 ES का नया वेरियंट, जानें कीमत

बाइक के फ्रंट में, ड्यूल पिस्टन के साथ सिंगल 300 मिमी डिस्क ब्रेक है जबकि पीछे के पहिए में सिंगल पिस्टन के साथ 250 मिमी डिस्क दिया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kawasaki Vulcan S BS6 launch in India, know price and features
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gErWVl

ENG VS PAK: टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज, इंग्लैंड के पास लगातार छठी टी-20 सीरीज जीतने का मौका

https://ift.tt/32JSj7C

डिजिटल डेस्क। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से होगा। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। सीरीज के दूसरे मैच इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। वहीं पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। 

अब इंग्लैंड के पास लगातार छठी टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। वहीं पाकिस्तान मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में पहली बार 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2010 में 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें मेजबान इंग्लैंड ने क्लीन स्वीप किया था।

हेड टु हेड
दोनों देशों के बीच अब तक 17 टी-20 मैच खेले गए हैं। जिसमें से इंग्लैंड 11 और पाकिस्तान सिर्फ 4 मैच जीता है, जबकि एक मैच टाई रहा था। वहीं इंग्लैंड में भी पाकिस्तान का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड में अब तक 8 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 2 मैच ही जीते हैं, जबकि 5 मैचों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है।

वहीं दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज की बात करें तो यहां भी इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच अब तक 7 टी-20 सीरीज खेली गई है। जिसमें से इंग्लैंड ने 4 और पाकिस्तान ने 2 सीरीज जीती हैं। वहीं एक सीरीज ड्रॉ भी रही है। वहीं, अपने घर में इंग्लैंड का यह रिकॉर्ड बराबरी पर रहा है। पाकिस्तान ने मेजबान के खिलाफ 4 में से 2 सीरीज जीती हैं और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

टीमें -

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, टॉम करन, जो डेनली, लुइस ग्रेगोरी, क्रिस जॉर्डन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय और डेविड विली।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, हेरिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक और वहाब रियाज।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
England vs Pakistan T-20 series: ENG VS PAK 3rd T-20, Emirates Old Trafford, Manchester, Live Updates, Live Cricket Score, Commentary
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YScMpL

Chess Olympiad: ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में भारत-रूस संयुक्त रूप से विजेता, पीएम मोदी ने बधाई दी

https://ift.tt/3b9oZuZ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के खिलाफ फाइनल में भारत को शतरंज ओलंपियाड का संयुक्त स्वर्ण पदक विजेता घोषित किया गया। यह पहली बार था जब कोरोनावायरस महामारी के चलते इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने ओलंपियाड को ऑनलाइन फॉर्मेट में आयोजित किया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि FIDE ने पहले भारत की हार घोषित कर दी थी। लेकिन एक घंटे बाद अपना फ़ैसला बदलते हुए रूस के साथ-साथ भारत को भी विजेता घोषित कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर भारत और रूस दोनों देश के खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम ने कहा, चेस ओलंपियाड जीतने के लिए हमारे चेस प्लेयर्स को बधाई। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण सराहनीय है। उनकी सफलता निश्चित रूप से अन्य शतरंज खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। मैं रूसी टीम को भी बधाई देना चाहूंगा।

कनेक्शन टूटने की वजह से हुआ समय का नुकसान
इंटरनेशनल चेस फ़ेडरेशन ने बताया कि चेस ओलंपियाड के फ़ाइनल मैच के दौरान दो भारतीय खिलाड़ियों निहाल सरीन और दिव्या देशमुख का खेल से कनेक्शन टूट गया था और इससे उनके वक़्त का नुक़सान हुआ। भारत ने इसे लेकर आधिकारिक अपील की जिसके बाद मामले की जांच की गई। कुछ वक़्त बाद फ़ैसला पलटते हुए दोनों टीमों को विजेता घोषित कर दिया गया। भारत की ये जीत इसलिए भी ख़ास है क्योंकि वो पहली बार इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंचा था। इंटरनेशनल चेस फ़ेडरेशन के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोर्कोविच ने दोनों टीमों को स्वर्ण पदक देने का फ़ैसला किया.

भारत और रूस के बीच कांटे की टक्कर
इससे पहले फाइनल में, पहला राउंड 3-3 के डेडलॉक में समाप्त हुआ था। दूसरा राउंड लेवल पर था जब सरीन और देशमुख को लॉस्ट ऑन टाइम घोषित कर दिया गया। संयोग से, अर्मेनिया के खिलाफ भारत की क्वार्टरफाइनल में जीत भी एक सर्वर क्रैश की इसी तरह की शिकायतों से घिरी हुई थी। अर्मेनियाई खिलाड़ियों ने अपील दायर करते हुए कहा था कि उन्होंने इंटरनेट कनेक्शन खो दिया था लेकिन अपील को ठुकरा दिया गया था। भारत ने रविवार के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सेमीफाइनल में पोलैंड को हराया। दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने इस जीत पर ट्वीट कर खुशी ज़ाहिर की. उन्होंने लिखा, 'हम चैंपियन हैं। बधाई रूस।'



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India, Russia announced joint winners of Chess Olympiad after controversial finish
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31KPmnV

IPL: ब्रॉडकास्टर स्टार के सदस्य को हुआ कोरोना, टूर्नामेंट में हो सकता है बड़ा बदलाव 

https://ift.tt/3hLslqA

डिजिटल डेस्क, दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी 13वें सीजन की समय पर शुरुआत मुश्किल में दिख रही है क्योंकि लीग के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार के प्रोडक्शन दल का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्टार के कोरोना संक्रमित पाए गए सदस्य को सोमवार को भारत से यूएई रवाना होना था, लेकिन कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लीग के आधिकारिक प्रसारणकर्ता को अपनी उड़ान स्थगित करनी पड़ी है।

IPL 13वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से शुरू होनी है और उससे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी सहित 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि उसके स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना टीम प्रबंधन के साथ कुछ असहमति के बाद वापस भारत लौट गए हैं। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि IPL प्रसारणकर्ता स्टार प्रोडक्शन टीम के पहले बैच को बेंगलुरू, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से रविवार को यूएई रवाना होना था, लेकिन अब स्टार ने उनसे अगले आदेश तक इंतजार करने को कहा है।

स्टाफ मैंबर को कोरोना होने के बाद टाली ब्रोडकास्टर टीम की रवानगी 
बीसीसीआई और IPL के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि स्टार ने शनिवार को कोविड-19 टेस्ट आने के बाद अपनी पहली बैच के भारतीय सदस्यों को 31 अगस्त को भारत से यूएई पहुंचने को कहा था, लेकिन उनमें से एक सदस्य के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रसारणकर्ता ने तुरंत ने ही अपने सभी स्टाफ कर्मियों को फिर एक निर्देश दिया है कि वे 31 अगस्त को यूएई की अपनी रवानगी को स्थगित कर दें। इससे पहले प्रोडक्शन टीम के सदस्यों को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने और सीधे क्वारंटाइन में जाना था, लेकिन अब, न केवल उनकी रवानगी को स्थगित कर दिया गया है, बल्कि यूएई पहुंचने के बाद उनकी क्वारंटाइन अवधि भी लंबी हो सकती है। 

IPL शुरू होने में 18 दिन शेष, शेड्यूल का अता-पता नहीं 
IPL को शुरू होने में अब केवल 18 दिन का ही समय बचा है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक IPL मैच कार्यक्रम जारी नहीं किया है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अब तक कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसने टूर्नामेंट के शुरू होने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीसीसीआई-IPL सूत्र ने कहा कि स्टार अब इंतजार कर सकते हैं और अन्य प्रोडक्शन टीम के सदस्यों के कोविड-19 परिणामों के घटनाक्रम को देख सकते हैं।

IPL में हो सकते हैं बड़े बदलाव
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार IPL टीम के और प्रसारणकर्ता टीम के सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद IPL में बड़े बदलाव हो सकते हैं। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबू धाबी में खेले जाने वाले शुरूआती मैचों में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एक बड़ा कारण यह है कि अबू धाबी में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ रही है, हालांकि शुरूआत में दुबई और शारजाह ज्यादा प्रभावित थे।

अबू धाबी के स्थानीय निवासी ने बताया कि यहां के अधिकारी सभी सात स्थानों के लिए अलग से पॉजिटिव मामलों की संख्या जारी नहीं करते है। पूरे यूएई के लिए सामूहिक रूप से नंबर जारी किए गए हैं। इसलिए कोई यह नहीं कह सकता है कि संख्या के आधार पर कौन से अमीरात में सबसे अधिक मामले है। बहरहाल, अबू धाबी अब तक सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जैसा कि सख्त प्रोटोकॉल से देखा जा सकता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL: Broadcaster Star member gets Corona, major changes in tournament
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jtBTqC

Corona in India: संक्रमितों की संख्या 37 लाख के करीब, अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

https://ift.tt/34QyUo7

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 37 लाख के करीब पहुंच गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 69 हजार 921 नए मामले सामने आए हैं और 819 लोगों की मौत हुई है। 

इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 36 लाख 91 हजार 167 हो गई है। इनमें से 65 हजार 288 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लाख 39 हजार 883 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत अभी भी दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

राज्यों में कोरोना के मामले और मौतों का आंकड़ा-

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 439 34  2647 61  46
2 Andhra Pradesh 100276 1147  330526 8772  3969 85 
3 Arunachal Pradesh 1220 15  2885 63  7  
4 Assam 23273 1722  85461 1534  306 10 
5 Bihar 16335 998  119540 2416  582
6 Chandigarh 1859 52  2431 135  56
7 Chhattisgarh 14237 717  16989 686  277
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 284 12  2081 39  2  
9 Delhi 14626 167  155678 1507  4444 18 
10 Goa 3649 14  13577 391  192
11 Gujarat 15524 252  77756 1025  3020 14 
12 Haryana 11371 391  52672 1052  689
13 Himachal Pradesh 1563 103  4515 65  38
14 Jammu and Kashmir 7980 21  29015 505  703
15 Jharkhand 14096 2519  27143 695  417
16 Karnataka 87254 856  249467 7238  5702 113 
17 Kerala 23553 166  51538 1689  294
18 Ladakh 773 74  1874 117  34  
19 Madhya Pradesh 13914 322  48657 1190  1394 20 
20 Maharashtra 194399 510  573559 11158  24583 184 
21 Manipur 1894 49  4330 91  28  
22 Meghalaya 1196 88  1162 113  10  
23 Mizoram 420 591 0  
24 Nagaland 874 13  3067 41  9  
25 Odisha 25758 1461  77286 4053  492 10 
26 Puducherry 4849 89  9334 366  228
27 Punjab 15512 137  37027 1280  1453 49 
28 Rajasthan 13825 266  66812 1719  1056 13 
29 Sikkim 424 20  1225 3  
30 Tamil Nadu 52578 143  368141 6008  7322 91 
31 Telengana 31699 400  95162 2325  836
32 Tripura 4366 258  7674 241  113 10 
33 Uttarakhand 5908 13650 584  269 12 
34 Uttar Pradesh 54788 122  172140 4597  3486 63 
35 West Bengal 25280 377  134270 3318  3228 52 
Total# 785996 4021  2839882 65081  65288 819 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus in India Live Update Total COVID19 Cases single day spike total deaths positive cases recoveries
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jBMxf7

Opening bell: सेंसेक्स में 125 अंकों की तेजी, निफ्टी 11,460 के पार खुला

https://ift.tt/3bd8ldU

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 125.71 अंक चढ़कर 38,754.00 पर खुला है। वहीं, निफ्टी 76.68 अंक की बढ़त के साथ 11,464.30 पर खुला है।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.18 फीसदी हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.18  फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.44 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

एजीआर पर सुनवाई के पहले बैंक शेयर दबाव में दिख रहे हैं। बैंक निफ्टी 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,668 पर दिख रहा है। हालांकि ऑटो, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 160 अंक यानि 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 38,820 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 55 अंक यानि 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 11,450 के आसपास कारोबार कर रहा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jy56k8

Monday, August 31, 2020

SSR death case: रिया चक्रवर्ती से CBI ने चौथे दिन 9 घंटे पूछताछ की, सुरक्षा की मांग के लिए DRDO गेस्ट हाउस से सांताक्रूज थाने पहुंची

https://ift.tt/3lCqQgz

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने आज DRDO गेस्ट हाउस में रिया चक्रवर्ती से लगातार चौथे दिन भी पूछताछ की। पूछताछ के बाद रिया सांताक्रूज थाने पहुंची और घर जाने के लिए सुरक्षा की मांग कीं। इसके बाद पुलिस के साथ घर के लिए निकली है। आज रिया से करीब 9 घंटे पूछताछ हुई। रविवार को सीबीआई की टीम ने रिया चक्रवर्ती से करीब 9 घंटे पूछताछ की थी, शनिवार को 7 घंटे और शुक्रवार को करीब 10 घंटे पूछताछ की थी।

अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय रिया सुबह करीब 11 बजे अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ सांताक्रूज के कलीना स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंची। उनकी कार के साथ ही उनकी सुरक्षा में लगा मुंबई पुलिस का वाहन भी पहुंचा। इसी अतिथि गृह में सीबीआई की टीम रुकी है। 

अधिकारी ने बताया कि राजपूत के खानसामा नीरज सिंह भी सुबह यहां पहुंचे थे। शौविक से भी गुरुवार से पूछताछ हो रही है। सुशांत का शव 14 जून को उपनगर बांद्रा में उनके फ्लैट में मिला था। इस मामले में पहले मुंबई पुलिस ने भी रिया से पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अभिनेत्री से पूछताछ कर चुका है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant Singh Rajput Case Cbi Interrogate Rhea Chakraborty
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31JA2bi

Indian Economy: 40 साल में पहली बार भारतीय अर्थव्यवस्था में इतनी बड़ी गिरावट, GDP 23.9% घटी

https://ift.tt/3gKuH7y

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था को जोरदार झटका दिया है। भारत की अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY21) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सालाना आधार पर (-)23.9% की ऐतिहा​सिक गिरावट आई है। 40 साल में पहली बार भारतीय अर्थव्यवस्था में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने सोमवार को ये आंकड़े जारी किए। पिछली तिमाहियों में GDP ग्रोथ की बात करें तो Q4FY20 में 3.1%, Q3FY20: 4.7%, Q2FY20: 4.5%, Q1FY20: 5% रही थी।

NSO की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक 2020-21 की पहली तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रॉस वैल्यू एडिशन (GVA) – 39.3 फीसदी रहा। कंस्ट्रक्शन सेक्टर में यह -50.3 फीसदी रहा है। इलेक्ट्रिसिटी में यह -7 फीसदी है। उद्योग में GVA -38.1 फीसदी और सर्विस सेक्टर में -20.6 फीसदी रहा। खनन क्षेत्र में GVA -23.3 फीसदी, ट्रेड एवं होटल में -47 फीसदी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में -10.3 फीसदी और फाइनेंस, रियल एस्टेट में -5.3 फीसदी रहा है। केवल कृषि क्षेत्र की ग्रोथ में 3.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

कैसे होती है GDP की गणना?
बता दें कि किसी भी एक साल के भीतर देश में उत्पादित होने वाले सभी सामानों और सेवाओं का कुल मूल्य सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी (GDP) है। जीडीपी की गणना के लिए NSO देश के आठ प्रमुख क्षेत्रों से आंकड़े प्राप्त करता है। इनमें कृषि, रियल एस्टेट, मैन्युफैक्चरिंग, विद्युत, गैस सप्लाई, माइनिंग, वानिकी एवं मत्स्य, क्वैरीइंग, होटल, कंस्ट्रक्शन, ट्रेड और कम्युनिकेशन, फाइनेंसिंग और इंश्योरेंस, बिजनेस सर्विसेज और कम्युनिटी के अलावा सोशल व सार्वजनिक सेवाएं शामिल है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India's GDP Drops By 23.9%, Sharpest Contraction On Record
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34Ot9HC

RIP: 'भारत रत्न प्रणब दा' का सियासी सफर, 1986 में हुए थे कांग्रेस से अलग

https://ift.tt/2QCXUGX

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और मस्तिष्क की सर्जरी के लिए 10 अगस्त 2020 को भर्ती हुए थे। सर्जरी के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। इसके पहले उनकी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

डॉ. प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के गांव मिरिटी में 11 दिसंबर 1935 को जन्म लिया था। कांग्रेस के दिग्गज़ नेताओं में वे शुमार रहे हैं। अपनी सोच-समझ से कई बार प्रणब मुखर्जी ने विरोधियों के भी हौंसले पस्त किए हैं। जब वे सक्रिय राजनीति में थे, तब उन्हें 'कांग्रेस के संकटमोचक' के नाम से जाना जाता था। प्रणब मुखर्जी ने वीरभूम के सूरी विद्यासागर कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की थी। बाद में उन्होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA और LLB की डिग्री प्राप्त की। इतना ही नहीं प्रणब मुखर्जी ने पत्रकारिता में भी हाथ आजमाया है। 1969 में बांग्ला कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही उनके राजनीतिक करियर का आगाज हो गया। उस समय तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की नजर उन पर पड़ीं और फिर यहीं से हो गई भारत के एक बेहतरीन व्यक्तित्व और राजनेता की शुरुआत हुई।

प्रणब मुखर्जी का सियासी सफर
प्रणब मुखर्जी सियासी गलियारे में प्रणब दा के नाम से पुकारे जाते हैं। यूपीए सरकार में प्रणब मुखर्जी के पास वित्त मंत्रालय संभालने के अलावा कई अहम जिम्मेदारियां थीं। उन्हें कांग्रेस के के लिए 'संकटमोचक' कहा जाता था। प्रणब मुखर्जी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बांग्ला कांग्रेस से की थी। जुलाई 1969 में वे पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए। इसे बाद वे साल 1975, 1981, 1993 और 1999 में राज्य सभा के सदस्य रहे। इसके अलावा 1980 से 1985 तक राज्य में सदन के नेता भी रहे। मई 2004 में वे चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे और 2012 तक सदन के नेता रहे।

इंदिरा गांधी के बेहद करीबी थे प्रणब दा
उनकी लिखी आत्मकथा में स्पष्ट है कि वे इंदिरा गांधी के बेहद करीब थे और जब आपातकाल के बाद कांग्रेस की हार हुई, तब वे इंदिरा गांधी के साथ उनके सबसे विश्वस्त सहयोगी बनकर उभरे। दक्षिण भारत में जो कांग्रेस का जनाधार बनकर उभरा वह भी इनकी मेहनत का परिणाम था। सन् 1980 में वे राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता बनाए गए। इस दौरान मुखर्जी को सबसे शक्तिशाली कैबिनेट मंत्री माना जाने लगा और प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में वे ही कैबिनेट की बैठकों की अध्यक्षता करते थे। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रणब मुखर्जी को प्रधानमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था, पर तब कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी को प्रधानमंत्री चुन लिया।

1986 में कांग्रेस से हो गए थे अलग
1984 में राजीव गांधी सरकार में उन्हें भारत का वित्तमंत्री बनाया गया। प्रणब मुखर्जी को पार्टी में किनारे करते हुए कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था। इस सब से नाराज होकर प्रणब मुखर्जी ने 1986 में कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रीय समाजवादी कांग्रेस बनाई थी।

1987 में पश्चिम बंगाल का चुनाव लड़ा, हारे और फिर कांग्रेस में शामिल
प्रणब मुखर्जी की पार्टी ने 1987 में पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन पहले चुनाव में ही उनकी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रणब मुखर्जी ने 1988 में कांग्रेस में दोबारा वापसी कर ली। मुखर्जी को कांग्रेस में दोबारा वापसी का इनाम जल्द ही मिला और उन्हें नरसिम्हा राव की सरकार में 1991 में योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया।

2004 में पीएम के दावेदार रहे, मनमोहन सरकार में निभाई अहम जिम्मेदारियां
2004 में सोनिया गांधी ने जब PM बनने से मना कर दिया था, तो प्रणब मुखर्जी का नाम भी प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हुआ। प्रणब मुखर्जी को मनमोहन सिंह की सरकार में रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री जैसे अहम पद मिले। 2012 में प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया और वो NDA समर्थित पीए संगमा को हराकर देश के 13वें राष्ट्रपति बने।

जब राष्ट्रपति बने प्रणब दा
केंद्र की राजनीति में दशकों का सफर तय करने के बाद प्रणब मुखर्जी 5 साल पहले भारत के राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए थे। 25 जुलाई 2012 को उन्होंने देश के 13वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।

जब भारत रत्न से सम्मानित हुए प्रणब 'दा'
डॉ. प्रणब मुखर्जी को भारत के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'भारत रत्न' से भी सम्मानित किया गया है। साल 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों 'प्रणब दा' को 'भारत रत्न' से नवाजा गया। जबकि इससे पहले प्रणब मुखर्जी को पद्म विभूषण भी प्रदान किया गया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Former President Of India Pranab Mukherjee Dies At The Age Of 84
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gLj7cD