if you are looking for current affair in hindi today then this is best platform for you.
Monday, August 31, 2020
Dainik bhaskar 31-08-2020 Current Affairs
Dainik bhaskar 31-08-2020 Current Affairs
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hNmQrw
आफत: पाकिस्तान में मानसूनी बारिश का कहर, अब तक 163 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नेशनल डिजैस्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मानसून की बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर कम से कम 163 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 101 लोग घायल हुए हैं। NDMA ने अपनी वेबसाइट पर 15 से 30 जून का डाटा जारी करते हुए कहा कि प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव का काम चल रहा है। इस काम में सरकारी महकमों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाएं और सेना की भी मदद ली जा रही है।
सिंध प्रांत में सबसे अधिक 61 लोगों की मौत, 22 घायल
सिंध प्रांत में सबसे अधिक 61 लोग मारे गए हैं जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। साथ ही इस इलाके में 59 मकानों को नुकसान पहुंचा है। देश के सबसे बड़ी शहर कराची में भी बारिश को लेकर तबाही हुई। शहरी इलाकों में पानी भरने से जनजीवन पूरी तरह रुक गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहर में बारिश के कारण 90 फीसदी कामर्शियल गतिविधियां रुक गईं।
पखतूनख्वा में बारिश ने कहर से 48 लोग मारे गए
NDMA ने कहा है कि खैबर पखतूनख्वा में भी बारिश ने कहर दिखाया है। यहां 48 लोग मारे गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस साल देश में सामान्य से कई गुना अधिक बारिश होगी। इसे देखते हुए विभिन्न विभागों ने आम लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2QH3vfI
IPL-2020: मुंबई इंडियंस ने IPL के 13वें सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की, ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
डिजिटल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने टूर्नामेंट के 13वें सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। कोरोना वायरस की वजह से इस साल IPL 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच UAE में खेला जाएगा। इस बीच मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल 'ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर जर्सी लॉन्च की है।
BLUE. GOLD. AALA RE!!!
— Mumbai Indians (@mipaltan) August 30, 2020
The wait is over. Paltan, here’s our official jersey for #Dream11IPL!
Pre-order on: https://t.co/14Jd096jBN#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @hydroman_333 @thesouledstore pic.twitter.com/4eKZYWjQPV
इस वीडियो में टीम की नई जर्सी दिखाई गई है। मुंबई की इस नई जर्सी में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं और फैंस को यह नई जर्सी काफी पसंद भी आ रही है। नई जर्सी में आगे की तरफ से हल्के नीले रंग की है और कंधों पर एक तरफ गोल्ड कलर की पट्टियां हैं। वहीं, जर्सी की बाजुएं और ट्राउजर गहरे नीले रंग के हैं। मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर कर लिखा, ब्लू और गोल्ड कलर के साथ आला रे, इंतजार खत्म हुआ। पहलटन, ड्रीम-11 IPL के लिए यह हमारी नई ऑफिशियल जर्सी है।
रोहित शर्मा ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया
इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें UAE पहुंच चुकी हैं। लगभग सभी टीमों का जरूरी क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो चुका है और कोविड-19 टेस्ट के बाद खिलाड़ी मैदान पर नेट प्रैक्टिस करने के लिए उतर चुके हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी नेट्स पर जमकर पसीना बहाया है। उन्होंने नेट प्रैक्टिस के बाद कहा, ‘यहां होना अच्छा है। यहां बहुत ज्यादा गर्मी है। हम हालात और पिचों से तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले कुछ दिन अच्छे और आसान रहेंगे।
मुंबई की नजर पांचवां खिताब जीतने पर
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 बार IPL खिताब जीतने वाली इकलौती टीम है। अब मुंबई की नजर पांचवां खिताब जीतने पर है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में IPL का खिताब जीता है। पिछली बार मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 1 रन से मात देकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स अब तक तीन बार IPL का खिताब जीत चुकी है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gJOzHW
लद्दाख: पैंगोंग झील के पास भारत-चीन सीमा पर फिर हुई झड़प, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प हुई है। जानकारी के मुताबिक, पैंगोंग झील इलाके के पास दोनों देशों के सैनिक 29-30 अगस्त की रात को आमने-सामने आए। चीन ने घुसपैठ की कोशिश की। वहीं भारतीय सैनिकों ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया। झड़प के बाद श्रीनगर-लेह मार्ग बंद कर दिया गया है।
India thwarts Chinese Army's attempt to transgress near southern bank of Pangong lake
— ANI Digital (@ani_digital) August 31, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/jTwJkv3uqf pic.twitter.com/xDsVeiBfcK
भारतीय सेना द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, 29 और 30 अगस्त की रात पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में पिछली आम सहमति का उल्लंघन किया और यथास्थिति को बदलने के लिए सैन्य घुसपैठ भी की। भारतीय सैनिकों ने पैंगोंग झील के पास चीनी सैनिकों की गतिविधि को नाकाम कर दिया। साथ ही हमारी स्थिति मजबूत करने और चीनी इरादों को विफल करने के लिए भी उपाय किए। चीनी सैनिकों ने बातचीत से इतर जाकर मूवमेंट आगे बढ़ाया। फिलहाल भारतीय सेना ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर तैनाती और बढ़ा दी है।
Indian troops pre-empted this PLA activity on the Southern Bank of Pangong Tso Lake, undertook measures to strengthen our positions and thwart Chinese intentions to unilaterally change facts on ground: Col Aman Anand, PRO, Army https://t.co/oTQNAw5ebr
— ANI (@ANI) August 31, 2020
सरकार के बयान के अनुसार, चीनी सेना ने बॉर्डर पर यथास्थिति बदलने की एक और कोशिश की है। 29-30 अगस्त की रात पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर चीनी सेना हथियारों के साथ आगे बढ़ी। भारतीय सेना चीन की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चीनी सेना को पीछे खदेड़ दिया। भारत ने झड़प वाली जगह पर अपनी पोजिशन मजबूत कर ली है। कर्नल अमन आनंद की ओर से जारी बयान में कहा गया, भारतीय सेना बातचीत के माध्यम से शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए भी समान रूप से दृढ़ है। इन मुद्दों को हल करने के लिए चुशुल में दोनों देशों के बीच एक कमांडर स्तर की मीटिंग जारी है।
चीन ने अपनी वर्तमान सैन्य स्थिति से पीछे हटने से किया इनकार
वहीं, चीन ने पैंगोंग झील के उत्तर में अपनी वर्तमान सैन्य स्थिति से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। साथ ही पैंगॉन्ग में चीन ने फिंगर 5 और 8 के बीच अपनी स्थिति को मजबूत किया है। जबकि पीएलए मई के शुरुआत से ही फिंगर 4 से लेकर फिंगर 8 तक के कब्जे वाले 8 किलोमीटर के क्षेत्र में पीछे हटने से इनकार कर चुका है। जबकि भारत ने चीन से कहा है कि, वह पैंगोंग से अपने सैनिकों को पूरी तरह से हटा ले।
पिछले चार महीनों से जारी है गतिरोध
दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर लगभग चार महीने से गतिरोध बना हुआ है। कई स्तरों की बाचतीच के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली और अब भी यहां गतिरोध जारी है। भारत को यह भी पता चला है कि, चीनी पक्ष ने एलएसी- पश्चिमी (लद्दाख), मध्य (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश) और पूर्वी (सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश) के तीन क्षेत्रों में सेना, तोपखाने और ऑर्मर का निर्माण शुरू कर दिया है।
चीन ने एलएसी पर कई स्थानों पर स्थिति बदली
इतना ही नहीं चीन ने उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे के पास भी अपने सैनिक इकट्ठे कर लिए हैं, जो कि भारत, नेपाल और चीन के बीच कालापानी घाटी में स्थित है। भारत ने चीन से पैंगोंग झील और गोगरा से सेनाएं हटाने का आग्रह किया था, जो उसने अब तक नहीं माना है। चीनी सैनिक डेपसांग में भी मौजूद हैं। चीन ने एलएसी पर कई स्थानों पर स्थिति बदली है और वह भारतीय क्षेत्र के अंदर की ओर बढ़ रहा है। भारत ने इस पर आपत्ति जताई है और इस मामले को सभी स्तरों पर उठा रहा है।
15 जून को गलवान घाटी में हुई थी हिंसक झड़प
बात दें कि इससे पहले 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे, जबकि चीन ने अपने हताहतों की संख्या नहीं बताई थी। चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर और विशेष रूप से गलवान घाटी में 5 मई से ही चढ़ाई करनी शुरू कर दी थी। 15 जून की रात को गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद चीन बॉर्डर पर यह दूसरी सबसे बड़ी घटना है। हालांकि अभी तक सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hLgRmL
IPL-13: BCCI ने unacademy को IPL का ऑफिशियल पार्टनर बनाया, 2022 तक का हुआ करार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) संचालन परिषद ने ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म-Unacademy को IPL 2020 का पार्टनर बनाए जाने की शनिवार को घोषणा की। IPL के 13वें सीजन की शुरूआत 19 सितंबर से यूएई में होगी। BCCI ने कहा कि Unacademy तीन सीजन तक IPL का साझेदार बना रहेगा।
IPL चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा, हम Unacademy को 2020 से 2022 तक IPL के ऑफिशियल पार्टनर के रूप में चुनकर काफी खुश हैं। IPL भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग है और हमारा मानना है कि भारतीय एजुकेशन कंपनी के नाते Unacademy दर्शकों की आकांक्षाओं पर काफी पॉजिटिव असर डाल सकती है। खासतौर पर वे लाखों युवा जो अपना करियर संवारने में लगे हैं। Unacademy ने एक बयान में कहा, हम इस पार्टनरशिप से काफी खुश हैं। Unacademy में बड़ा ब्रांड है और इसने भारत में एजुकेशन और लनिर्ंग में अपने इनोवेशन की मदद से तमाम सीमाएं तोड़ दी हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jGQGP1
IPL-13: कोहली ने RCB के साथ की प्रैक्टिस, फोटो शेयर कर बोले- 5 महीने बाद नेट्स पर उतरा, तो ऐसा लगा जैसे 6 दिन ही हुए हैं
डिजिटल डेस्क, दुबई। IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम साथियों के साथ शनिवार को पहली बार ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। कोहली ने ट्रेनिंग सेशन के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किए हैं। यूएई में क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद बेंगलोर की टीम का यह पहला प्रैक्टिस सेशन था। फ्रेंचाइजी के प्रैक्टिस सेशन के फोटो शेयर करने के एक दिन बाद RCB के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर अपने टीम साथियों के साथ प्रैक्टिस की कुछ फोटो शेयर की। जिसमें कोहली को रनिंग और नेट्स पर बैटिंग का आनंद उठाते हुए देखा जा सकता है।
Been 5 months since the last time I stepped onto the field. Felt like 6 days when I got into the nets . Great first session with the boys @RCBTweets pic.twitter.com/24G7XhnUyK
— Virat Kohli (@imVkohli) August 29, 2020
कोहली ने ट्विटर पर फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, पिछली बार जब मैंने मैदान पर कदम रखा था तब से पांच महीने हो गए हैं। लगा कि नेट्स पर आए जैसे छह दिन ही हुए हैं। RCB के लड़कों के साथ शानदार पहला सेशन। RCB के खिलाड़ी 21 अगस्त को दुबई पहुंच गए थे। सभी खिलाड़ी और स्टाफ दुबई में छह दिन आइसोलेशन में रहे और कोविड-19 टेस्ट में कम से कम तीन बार नेगेटिव आने के बाद ट्रेनिंग सेशन से जुड़े। IPL 2020 की शुरूआत 19 सितंबर से होनी है।
Good vibes only!
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 28, 2020
The Royal Challengers got together for the first time after their quarantine in Dubai for a team bonding session!
(2/2)#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers pic.twitter.com/le2Qr2dF4K
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gL9A5f
IPL 2020: खराब होटल रूम और धोनी से विवाद के चलते IPL छोड़ भारत लौटे सुरेश रैना!, CSK ने कहा- सफलता उनके सिर चढ़कर बोल रही है
डिजिटल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मालिक और पूर्व BCCI अध्यक्ष एन श्रीनिवासन टीम के स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना के IPL छोड़ने से नाखुश हैं। उन्होंने एक बयान में पुष्टि करते हुए कहा है कि, सुरेश रैना खराब होटल रूम और कोरोना वायरस के डर की वजह से IPL छोड़कर भारत वापस लौट आए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब कमरे को लेकर CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से रैना का विवाद होने की बात भी सामने आ रही है।
श्रीनिवासन ने एक इंटरव्यू में कहा कि, होटल रूम को लेकर रैना और टीम के कप्तान एमएस धोनी के बीच विवाद हुआ। धोनी ने रैना को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और टूर्नामेंट छोड़ने का फैसला किया। श्रीनिवासन ने यहां तक कहा कि, सफलता उनके सिर चढ़कर बोल रही है। रैना के यूं अचानक टीम का साथ छोड़ने से धक्का लगा है, लेकिन कप्तान धोनी ने स्थिति को संभाल लिया है।
कई बार सफलता आपके सिर चढ़ जाती है
श्रीनिवासन ने कहा, टूर्नामेंट अभी शुरू भी नहीं हुआ है और रैना को जल्द ही पता चल जाएगा कि वे क्या खो रहे हैं। खासकर पैसा, जो उन्हें मिलता है। उन्होंने कहा कि, रैना एपिसोड से टीम उबर चुकी है। मैं समझता हूं कि अगर आप खुश नहीं हैं तो वापस लौट जाएं। मैं किसी पर कुछ करने के लिए दबाव नहीं डाल सकता हूं। कई बार सफलता आपके सिर पर चढ़ जाती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, रैना और धोनी के बीच बात हुई है। कप्तान ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि अगर कोरोना के केस बढ़े तो भी चिंता की बात नहीं है। धोनी ने टीम के साथ जूम कॉल पर बात की है और सभी को सुरक्षित रहने को कहा है।
कभी-कभी खिलाड़ी अपने आप को बहुत खास समझने लग जाते हैं
CSK के मालिक ने कहा, कभी-कभी खिलाड़ी अपने आप को बहुत खास समझने लग जाते हैं, जैसा कि पुराने समय में एक्टर्स किया करते थे। चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से ही एक परिवार की तरह रही है। इसमें सभी सीनियर खिलाड़ियों ने एक साथ रहना सीखा है। मैंने भी धोनी से इस बारे में बात की है। उन्होंने मुझसे यही कहा है कि यदि कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आता है, तो परेशान होने की बात नहीं है। श्रीनिवासन ने कहा, 'मुझे लगता है कि, रैना को अपनी गलती का एहसास होगा और वह जल्द ही वापस आना चाहेंगे। IPL इस बार कोरोना के कारण यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है।
धोनी के जैसा रूम चाहते थे रैना
बता दें कि, रैना का IPL छोड़ भारत वापस लौटने का कारण अब तक सामने नहीं आया है। खबर थी कि पंजाब के पठानकोट में रैना के परिवार पर डकैतों ने हमला कर एक की हत्या कर दी थी। इसके कारण वे देश लौट आए हैं। हालांकि, यह सच्चाई नहीं है। बताया जा रहा है कि, CSK 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी। तभी से रैना होटल के कमरे से खुश नहीं थे और वह कोरोना को लेकर कठोर प्रोटोकॉल चाहते थे। वह धोनी के जैसा रूम भी चाहते थे, क्योंकि उन्हें अपने रूम की बालकनी पसंद नहीं थी। इस बीच CSK की टीम के दो खिलाड़ियों तेज गेंदबाज दीपक चाहर और विकेटकीपर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ समेत कुल 13 सदस्य जब कोरोना पॉजिटिव हुए तो रैना का डर और भी बढ़ गया, इसलिए वह भारत वापस लौट आए।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bbsGQH
Onam Festival 2020: पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने देशवासियों को दी ओणम की शुभकामनाएं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने ओणम के त्योहार को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया है, वहीं पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा यह सद्भाव का पर्व है। बता दें कि, दक्षिण भारत में ओणम का त्योहार बेहद लोकप्रिय है। केरल में इसे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। ओणम को खासतौर पर खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है।
पीएम मोदी ने दी ओणम की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ओणम की बधाइयां देते हुए कहा, यह सद्भाव का पर्व है। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर है। पीएम मोदी ने इस शुभकामना संदेश में सबके आनंद और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। साथ ही कल रविवार को मन की बात कार्यक्रम के उस हिस्से को भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने ओणम का महत्व बताया था।
Greetings on Onam. This is a unique festival, which celebrates harmony. It is also an occasion to express gratitude to our hardworking farmers. May everyone be blessed with joy and best health. pic.twitter.com/4pjpGRKk6Q
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2020
इस पर्व पर जरूरतमंदों की सहायता करें- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ओणम का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। साथ ही, यह नई फसल के आगमन पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का अवसर भी है। इस मौके पर हम जरूरतमंद लोगों की सहायता करें और कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Onam greetings to everyone! The festival of Onam is a symbol of our rich cultural heritage and an expression of our gratitude to Mother Nature at the arrival of new crop. Let us take care of people from the weaker sections of the society and follow guidelines to contain COVID-19.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 31, 2020
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी केरल वासियों को ओणम की शुभकामनाएं देते हुए कहा, इस पर्व पर भगवान महाबली हम सभी को शक्ति, स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि प्रदान करें।
Greetings on the joyous occasion of Onam.
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 31, 2020
On this auspicious festival, may Lord Mahabali bless all of us with strength, good health, happiness & prosperity. pic.twitter.com/U5a9cFhUN8
दक्षिण भारत का प्रमुख त्यौहार ओणम इस बार 22 अगस्त से 2 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इसकी खास पूजा आज सोमवार 31 अगस्त को की जा रही है। हालांकि इस बार कोरोना के चलते इस पर्व को सावधानी और सभी नियमों का पालन करते हुए मनाया जा रहा है। बता दें कि कृषि की अच्छी पैदावार के लिए इस पर्व को मनाया जाता है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hKguca
सुशांत केस LIVE Update: भाई शोविक के साथ DRDO गेस्ट हाउस पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, थोड़ी देर में शुरू होगी CBI की पूछताछ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI की जांच का आज (31 अगस्त) 11 वां दिन है। इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक से लगातार पूछताछ की जा रही है। आज सोमवार को चौथे दिन रिया और उनके भाई से सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी। सीबीआई आज सुशांत की बहन प्रियंका सिंह, मीतू, प्रियंका के पति सिद्धार्थ से भी पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ने पर सुशांत की बहनों और रिया, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज, दीपेश को आमने-सामने बिठाकर सवाल जवाब किए जा सकते हैं। दरअसल सुशांत की बहन मीतू 8 से 12 जून तक भाई के साथ ही थीं। उनसे इन पांच दिनों के दौरान हुए घटनाक्रम के बारे में सवाल किए जा सकते हैं।
Sushant Singh Rajput case live update:-
भाई शोविक के साथ DRDO गेस्ट हाउस पहुंचीं रिया चक्रवर्ती
Maharashtra: Actor Rhea Chakraborty & her brother Showik Chakraborty arrive at DRDO guest house in Santacruz, Mumbai. They are being questioned by Central Bureau of Investigation in Sushant Singh Rajput death case pic.twitter.com/ALoyw4XoOz
— ANI (@ANI) August 31, 2020
ED ऑफिस पहुंचे गौरव आर्या
गौरतलब है कि, ईडी ने गौरव आर्या को ईडी ऑफिस में पेश होने के लिए नोटिस दिया था। बुधवार को रिया और होटल व्यवसायी गौरव आर्या के बीच कई व्हाट्सएप चैट सामने आए थे। गौरव का नाम ड्रग चैट में सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गौरव आर्या के होटल पर नोटिस चिपकाया था और 31 अगस्त से पहले एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था। वहीं गौरव ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा था 'मेरा इस केस से कोई लेना देना नहीं है। मैं सुशांत सिंह राजपूत से कभी नहीं मिला। रिया से 2017 में मिला था।
Mumbai: Gaurav Arya, owner of The Tamarind Hotel, Goa arrives at Enforcement Directorate office, in connection with
— ANI (@ANI) August 31, 2020
Sushant Singh Rajput death case pic.twitter.com/ekSd1JQHcB
सीबीआई रिया से शुक्रवार से लगातार पूछताछ कर रही है। DRDO गेस्ट हाउस में रिया से शुक्रवार को 10 घंटे, शनिवार को करीब 7 घंटे और रविवार 9 घंटे तक सवाल किए गए। इस दौरान एक्ट्रेस से सुशांत के साथ रिश्ते से लेकर केस से जुड़े कई सवाल पूछे गए। इसके अलावा रिया के भाई शोविक, सुशांत के दोस्त और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत के स्टाफ नीरज, केशव, रिया के साथ काम करने वाले सैमुअल मिरांडा से भी पूछताछ की गई है।
रिया चक्रवर्ती की गौरव आर्या समेत अन्य लोगों के साथ भी वॉट्स ऐप चैट सामने आई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम सुशांत राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही है। ईडी ने 31 जुलाई को रिया और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। जबकि एनसीबी ने वित्तीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर बुधवार को मामला दर्ज किया।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jqpq79
US OPEN 2020: आज से शुरु होगा यूएस ओपन, जोकोविच के पास 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका; नडाल-फेडरर टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे
डिजिटल डेस्क। कोरोनावायरस महामारी के बीच टेनिस का सबसे बड़ा टूर्नामेंट ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन आज से अमेरिका के न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में होंगे। 20 बार ग्रैंड स्लेम का खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और 19 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। 21 साल में यह पहली बार होगा, जब यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं खेलेंगे।
वहीं फेडरर और नडाल की गैरमौजूदगी में सर्बिया के वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच के पास 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका है। भारत की ओर से युवा स्टार खिलाड़ी सुमित नागल दूसरी बार टूर्नामेंट में उतर रहे हैं। उनका पहला मुकाबला 1 सितंबर को मेन्स सिंगल्स में अमेरिका के ब्रेडली क्लान से होगा।
बियांका एंद्रेस्कू भी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगी
विमेंस सिंगल्स की डिफेंडिंग चैंपियन कनाडा की बियांका एंद्रेस्कू भी कोरोना के कारण इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगी। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी, रोमानिया की वर्ल्ड नंबर-2 सिमोना हालेप,एलिना स्वितोलिना, किकि बेर्टेंस और बेलिंडा बेंसिस भी इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3juEf8A
Coronavirus in India: देश में संक्रमितों की संख्या 36 लाख के पार, अब तक 64 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर अब दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 36 लाख के करीब पहुंच गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 78 हजार 512 नए मामले सामने आए हैं और 971 लोगों की मौत हुई है।
इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 36 लाख 21 हजार 246 हो गई है। इनमें से 64 हजार 469 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लाख 74 हजार 802 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत अभी भी दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।
India's #COVID19 case tally crosses 36 lakh mark with a spike of 78,512 new cases & 971 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) August 31, 2020
COVID-19 case tally in the country stands at 36,21,246 including 7,81,975 active cases, 27,74,802 cured/discharged/migrated & 64,469 deaths: Health Ministry pic.twitter.com/Pwfn1x4RjT
वहीं ICMR के मुताबिक, देश में 30 अगस्त तक चार करोड़ 23 लाख 7 हजार 914 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। रविवार को एक दिन में 8 लाख 46 हजार 278 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
Total number of samples tested up to 30th August is 4,23,07,914 including 8,46,278 samples tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR)#COVID19 pic.twitter.com/CMISedWUF8
— ANI (@ANI) August 31, 2020
राज्यों में कोरोना के मामले और मौतों का आंकड़ा-
| S. No. | Name of State / UT | Active Cases* | Cured/Discharged/Migrated* | Deaths** | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Total | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | ||
| 1 | Andaman and Nicobar Islands | 473 | 45 | 2586 | 67 | 45 | 1 |
| 2 | Andhra Pradesh | 99129 | 1448 | 321754 | 9067 | 3884 | 88 |
| 3 | Arunachal Pradesh | 1205 | 87 | 2822 | 68 | 7 | 2 |
| 4 | Assam | 21551 | 556 | 83927 | 1417 | 296 | 7 |
| 5 | Bihar | 17333 | 337 | 117124 | 2352 | 578 | 17 |
| 6 | Chandigarh | 1807 | 115 | 2296 | 48 | 52 | 7 |
| 7 | Chhattisgarh | 13520 | 854 | 16303 | 485 | 269 | 7 |
| 8 | Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu | 296 | 10 | 2042 | 44 | 2 | |
| 9 | Delhi | 14793 | 753 | 154171 | 1249 | 4426 | 22 |
| 10 | Goa | 3635 | 11 | 13186 | 457 | 183 | 5 |
| 11 | Gujarat | 15272 | 163 | 76731 | 1095 | 3006 | 17 |
| 12 | Haryana | 10980 | 374 | 51620 | 909 | 682 | 12 |
| 13 | Himachal Pradesh | 1460 | 21 | 4450 | 142 | 35 | 1 |
| 14 | Jammu and Kashmir | 7959 | 287 | 28510 | 490 | 694 | 9 |
| 15 | Jharkhand | 11577 | 220 | 26448 | 1345 | 410 | 13 |
| 16 | Karnataka | 88110 | 1645 | 242229 | 7101 | 5589 | 106 |
| 17 | Kerala | 23719 | 377 | 49849 | 1770 | 287 | 7 |
| 18 | Ladakh | 847 | 21 | 1757 | 12 | 34 | 2 |
| 19 | Madhya Pradesh | 13592 | 475 | 47467 | 1054 | 1374 | 29 |
| 20 | Maharashtra | 193889 | 8422 | 562401 | 7690 | 24399 | 296 |
| 21 | Manipur | 1845 | 99 | 4239 | 53 | 28 | |
| 22 | Meghalaya | 1284 | 46 | 1049 | 14 | 10 | |
| 23 | Mizoram | 422 | 2 | 589 | 5 | 0 | |
| 24 | Nagaland | 887 | 38 | 3026 | 109 | 9 | |
| 25 | Odisha | 27219 | 483 | 73233 | 2519 | 482 | 12 |
| 26 | Puducherry | 4938 | 104 | 8968 | 457 | 221 | 10 |
| 27 | Punjab | 15375 | 34 | 35747 | 1656 | 1404 | 56 |
| 28 | Rajasthan | 14091 | 685 | 65093 | 2122 | 1043 | 13 |
| 29 | Sikkim | 404 | 1220 | 25 | 3 | ||
| 30 | Tamil Nadu | 52721 | 5 | 362133 | 6406 | 7231 | 94 |
| 31 | Telengana | 31299 | 15 | 92837 | 1849 | 827 | 9 |
| 32 | Tripura | 4108 | 131 | 7433 | 201 | 103 | 5 |
| 33 | Uttarakhand | 5912 | 177 | 13066 | 480 | 257 | 7 |
| 34 | Uttar Pradesh | 54666 | 1306 | 167543 | 4802 | 3423 | 67 |
| 35 | West Bengal | 25657 | 339 | 130952 | 3308 | 3176 | 50 |
| Total# | 781975 | 16673 | 2774801 | 60868 | 64469 | 971 | |
| *(Including foreign Nationals) | |||||||
| **( more than 70% cases due to comorbidities ) | |||||||
| #States wise distribution is subject to further verification and reconciliation | |||||||
| #Our figures are being reconciled with ICMR | |||||||
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31H4YZr
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हुए स्वस्थ, 12 दिन बाद एम्स से हुए डिस्चार्ज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को आज (31 अगस्त) दिल्ली के एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है। शनिवार को एम्स ने बयान जारी कर कहा था, गृह मंत्री शाह की सेहत ठीक हो चुकी है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बता दें कि, अमित शाह 18 अगस्त को हल्के बुखार की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती हुए थे। करीब 12 दिन तक इलाज चलने के बाद सोमवार को उन्हें AIIMS से छुट्टी मिली।
गौरतलब है कि, गृह मंत्री अमित शाह ने 2 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद शाह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद गृहमंत्री ने टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद 14 अगस्त को शाह की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
हालांकि कोरोना से ठीक होने के कुछ दिन बाद 18 अगस्त को गृह मंत्री को देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। शाह को सांस लेने में दिक्कत, शरीर में दर्द और थकान महसूस होने की शिकायत थी। हालांकि उनका दोबारा भी कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगटेवि आई थी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34LOHEy
Coronavirus Live Update: भारत में टूटा अमेरिका का रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए 79 हजार कोरोना संक्रमित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का प्रकोप कम होने की वजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, शनिवार को लगभग 79,000 नए मामले सामने आए। इसी के साथ भारत में अमेरिका का रिकॉर्ड भी टूट गया। बता दें कि एक दिन में सामने आने वाले संक्रमित मरीजों की यह संख्या अब तक किसी भी देश में एक दिन में दर्ज किए गए कुल मामलों से अधिक है। इसी के साथ देश में कोरोना पॉजिटिव के मामले 35 लाख पार कर गए हैं।
देखा जाए तो बीते 7 दिनों में देश में 4,96,070 मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले 7 दिनों में औसत मामलों की संख्या 70,867 है, जो कि दुनिया में सात दिनों की अवधि के दौरान दर्ज की गई सबसे अधिक संख्या है। आंकड़ों के अनुसार यह संख्या जुलाई के उत्तरार्ध में यूएस की सबसे खराब स्पाइक्स से अधिक है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े
| No | Name of State / UT | Active Cases* | Cured/Discharged/Migrated* | Deaths** | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Total | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | ||
| 1 | Andaman and Nicobar Islands | 518 | 46 | 2519 | 75 | 44 | 2 |
| 2 | Andhra Pradesh | 97681 | 1490 | 312687 | 8976 | 3796 | 82 |
| 3 | Arunachal Pradesh | 1118 | 87 | 2754 | 45 | 5 | |
| 4 | Assam | 20995 | 984 | 82510 | 1440 | 289 | 3 |
| 5 | Bihar | 17670 | 377 | 114772 | 2320 | 561 | 3 |
| 6 | Chandigarh | 1692 | 120 | 2248 | 141 | 45 | |
| 7 | Chhattisgarh | 12666 | 793 | 15818 | 709 | 262 | 11 |
| 8 | Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu | 306 | 22 | 1998 | 38 | 2 | |
| 9 | Delhi | 14040 | 490 | 152922 | 1449 | 4404 | 15 |
| 10 | Goa | 3646 | 111 | 12729 | 433 | 178 | 3 |
| 11 | Gujarat | 15109 | 158 | 75636 | 1111 | 2989 | 13 |
| 12 | Haryana | 10606 | 381 | 50711 | 1001 | 670 | 9 |
| 13 | Himachal Pradesh | 1439 | 16 | 4308 | 159 | 34 | 1 |
| 14 | Jammu and Kashmir | 7672 | 109 | 28020 | 648 | 685 | 7 |
| 15 | Jharkhand | 11357 | 267 | 25103 | 1253 | 397 | 16 |
| 16 | Karnataka | 86465 | 99 | 235128 | 8110 | 5483 | 115 |
| 17 | Kerala | 23342 | 166 | 48079 | 2225 | 280 | 6 |
| 18 | Ladakh | 826 | 28 | 1745 | 31 | 32 | 4 |
| 19 | Madhya Pradesh | 13117 | 403 | 46413 | 1017 | 1345 | 22 |
| 20 | Maharashtra | 185467 | 4417 | 554711 | 11541 | 24103 | 328 |
| 21 | Manipur | 1746 | 13 | 4186 | 129 | 28 | 1 |
| 22 | Meghalaya | 1238 | 34 | 1035 | 77 | 10 | |
| 23 | Mizoram | 424 | 70 | 584 | 75 | 0 | |
| 24 | Nagaland | 925 | 21 | 2917 | 67 | 9 | |
| 25 | Odisha | 26736 | 350 | 70714 | 2888 | 470 | 14 |
| 26 | Puducherry | 4834 | 89 | 8511 | 431 | 211 | 12 |
| 27 | Punjab | 15409 | 346 | 34091 | 1083 | 1348 | 41 |
| 28 | Rajasthan | 14776 | 456 | 62971 | 938 | 1030 | 13 |
| 29 | Sikkim | 404 | 15 | 1195 | 11 | 3 | |
| 30 | Tamil Nadu | 52726 | 220 | 355727 | 6045 | 7137 | 87 |
| 31 | Telengana | 31284 | 1276 | 90988 | 1638 | 818 | 10 |
| 32 | Tripura | 3977 | 251 | 7232 | 195 | 98 | 4 |
| 33 | Uttarakhand | 5735 | 233 | 12586 | 462 | 250 | 11 |
| 34 | Uttar Pradesh | 53360 | 709 | 162741 | 4862 | 3356 | 62 |
| 35 | West Bengal | 25996 | 353 | 127644 | 3312 | 3126 | 53 |
| Total# | 765302 | 12878 | 2713933 | 64935 | 63498 | 948 | |
| *(Including foreign Nationals) | |||||||
| **( more than 70% cases due to comorbidities ) | |||||||
| #States wise distribution is subject to further verification and reconciliation | |||||||
| #Our figures are being reconciled with ICMR | |||||||
गृहमंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन्स, शुरू होगी मेट्रो सेवा
यहां सर्वाधिक संक्रमित (महाराष्ट्र)
बात करें देश में सर्वाधिक संक्रमितों वाले राज्य की तो शनिवार को सबसे अधिक महाराष्ट्र में 16,867 मामले सामने आए हैं। यह 26 अगस्त को दर्ज किए गए राज्य के पिछले 14,888 से अधिक है।
आंध्र प्रदेश
आंध्र में लगातार चौथे दिन कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले आए। यहां शनिवार को कोरोना संक्रमण के 10,548 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.14 लाख को पार कर गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, और 82 संक्रमितों की मौत हो जाने से राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 3,796 हो गई।
राज्य में लगातार चौथे दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 4,14,164 हो गई है। बीते 24 घंटों में 62,024 जांच की गई। राज्य में अब तक 36,03,345 मरीजों की जांच हो चुकी है।
गुजरात
गुजरात में शनिवार को एक दिन में कोरोना के 1,282 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 93,883 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटों में और 13 लोगों की मौत हो जाने के बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 2,991 हो गई।
हॉटस्पॉट बन चुके सुरत में सबसे अधिक 273 और वडोदरा में 164 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक 21,95,985 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 21,02,102 की रिपोर्ट निगेटिव आई।
SSR death case: दूसरे दिन 7 घंटे पूछताछ, CBI के सवालों का सामना नहीं कर पा रही है रिया
तमिलनाडू
जबकि तमिलनाडु में कोरोना के 220 नए मामले तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 220 नए मामले सामने आए। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 52,726 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान 6,045 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके साथ राज्य में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या अब 355,727 हो गई है। बीते 24 घंटों में और 87 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 7,137 हो गई।
दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,954 नए मामले सामने आने के साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,71,366 तक पहुंच गई। अगस्त में अब तक एक दिन में सामने आने वाला यह सर्वाधिक आंकड़ा है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 15 मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से अब तक 4,404 लोगों की मौत हो चुकी है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gI6Fue
.