Monday, April 5, 2021

Earthquake: सिक्किम-नेपाल बॉर्डर पर 5.4 तीव्रता का भूकंप; बिहार, असम और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में महसूस किए गए हल्के झटके

https://ift.tt/3mmp8Rx

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिक्किम-नेपाल बॉर्डर पर सोमवार रात 8 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में भी महसूस किए गए हैं। फिलहाल कहीं से भी कोई नुकसान की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 25 किमी पूर्व और उत्तर पूर्व की तरफ जमीन में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। बिहार की राजधानी पटना के साथ अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए। हालांकि यहां अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
5.4 magnitude earthquake along Sikkim-Nepal border
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3wscXag

No comments:

Post a Comment