Friday, December 25, 2020

Fuel Price: पेट्रोल- डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी या कटौती, यहां जानें

https://ift.tt/3nPKtTh

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (शुक्रवार, 25 दिसंबर) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। यानी कि देशभर में ईंधन पुराने दामों पर ही उपलब्ध होगा। यह लगातार 18वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के भाव जस के तस बने हुए हैं। इसके पहले पेट्रोल- डीजल की कीमतें लगातार 48 दिनों तक नहीं बदलीं थीं। फिर 20 नवंबर को रेट बढ़ना शुरू हुए, इस दौरान रेट 17 बार बढ़े। 

सरकारी तेल कंपनियों ने आखिरी बार 7 दिसंबर को पेट्रोल के दाम में 30.33 पैसे बढ़ोतरी की थी, वहीं डीजल 25.31 पैसे तक महंगा किया था।महानगरों में कीमत की बात की जाए तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चैन्नई में से सबसे अधिक महंगा ईंधन मुंबई में मिल रहा है। यहां आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 90,34 रुपए चुकाना होंगे। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 9वीं सीरीज का सब्सक्रिप्शन 28 दिसंबर से ओपन होगा

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:- 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

83.71 रुपए प्रति लीटर

73.87 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

90.34 रुपए प्रति लीटर

80.51 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

85.19 रुपए प्रति लीटर

77.44 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

86.51 रुपए प्रति लीटर

79.21 रुपए प्रति लीटर

बजट पूर्व बैठकों का दौर खत्म, सरकार को राजकोषीय नीति

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 25 december 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pl67Pw

No comments:

Post a Comment