Monday, November 23, 2020

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम, कच्चे तेल में तेजी जारी

https://ift.tt/3fn7pG1

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार चौथे दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। पेट्रोल का भाव फिर छह से सात पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है जबकि डीजल के दाम में 17 पैसे से 19 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे के तेल के दाम में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी बनी हुई थी। कच्चे तेल की कीमतों में इस महीने जोरदार इजाफा हुआ है जिसके चलते देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में काफी लंबे समय के बाद वृद्धि देखी जा रही है।

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में रविवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में सात पैसे जबकि चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 18 पैसे जबकि मुंबई में 19 पैसे और चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में इन चार दिनों में पेट्रोल 47 पैसे जबकि डीजल 79 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 81.53 रुपये, 83.10 रुपये, 88.23 रुपये और 84.59 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 71.25 रुपये, 74.82 रुपये, 77.73 रुपये और 76.72 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में सोमवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 45.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। इस महीने के निचले स्तर से बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 10 डॉलर प्रति बैरल उछला है। दो नवंबर को बेंट्र क्रूड का भाव 35.74 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था।

न्यूयार्क मकेर्टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 42.52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। दो नवंबर को डब्ल्यूटीआई का भाव 33.64 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol, diesel prices rise, crude oil continues for fourth consecutive day
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3kUQj3r

No comments:

Post a Comment