Sunday, October 4, 2020

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज नहीं हुआ बदलाव, जानें कीमत

https://ift.tt/34nEFrt

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में इन दिनों सुस्ती छाई हुई है। इसका सीधा असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (रविवार, 04 अक्टूबर) लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार शुक्रवार को डीजल की कीमत में 08 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। 

बता दें कि अक्टूबर माह की शुरुआत से ही ईंधन के दाम में आमजनों को राहत मिली हुई है। बीते माह सितंबर माह में जहां एक दिन छोड़कर ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिला। वहीं अगस्त में पेट्रोल की कीमत में लगातार वृद्धि देखने को मिली। जबकि बात करें जुलाई माह की तो इस महीने में डीजल का भाव बेतहाशा बढ़ाया गया था।  

रिलायंस रिटेल वेंचर्स में 5,512 करोड़ रुपये का निवेश करेगा जीआईसी

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 73.99 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 75.95 रुपए चुकाना होंगे।

2 करोड़ तक के कर्ज पर अब ब्याज पर ब्याज से राहत

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 04 october 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3joYk0u

No comments:

Post a Comment