Sunday, October 4, 2020

कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

https://ift.tt/33sZlz1

जम्मू, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने रविवार को भारतीय ठिकानों पर जमकर गोलीबारी की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेन्दर आनन्द ने कहा कि करीब सुबह तीन बज कर 20 मिनट पर पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के मनकोट सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया और भारतीय रक्षा ठिकानों पर जम कर गोलीमारी की।

उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

इस साल के शुरू से ही पाकिस्तान युद्धविराम का उल्लंघन करता आया है। पाकिस्तान ने करीब 3,190 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है जिसमें 24 भारतीय नागरिक मारे गए हैं और 100 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोग सीजफायर उल्लंघन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pakistan again violates ceasefire in Poonch, Kashmir
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3lbfKOz

No comments:

Post a Comment