डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 151.01 अंक की बढ़त के साथ 39,264.48 पर और निफ्टी 43.7 अंक की तेजी के साथ 11,602.95 पर खुला है। एक्सिस बैंक, एलएंडटी, टेक महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।जबकि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे सक्रिय स्टॉक हैं।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.79 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.76 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार तेजी में बंद हुआ था। सेंसेक्स 40 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 39,113.47 पर और निफ्टी 10 अंक या 0.84 प्रतिशत बढ़कर 11,559.25 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jk2XIO
.
No comments:
Post a Comment