डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में सीबीआई की जांच का आज (27 अगस्त) सातवां दिन है। केस में ड्रग्स कनेक्शन के खुलासे के बाद सीबीआई से लेकर ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) फुल एक्शन में हैं। मुंबई में सीबीआई की टीम हर एंगल से केस की जांच में जुटी हुई है। हर रोज मामले से जुड़े अहम गवाहों से पूछताछ की जा रही है। वहीं रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स लिंक के खुलासे के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है। रिया के ड्रग डीलिंग से जुड़े होने की खबर के बाद NCB ने रिया के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया है। सीबीआई भी इस पर फोकस कर रही है।
आज गुरुवार को सीबीआई की टीम रिया के भाई शौविक से पूछताछ कर रही है। वहीं ईडी ने रिया के पिता को समन भेजा है। इसके साथ की ड्रग्स मामले की जांच के लिए NCB की एक टीम दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गई है।
LIVE Update:
सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती और उसका परिवार जांच एजेंसियों के निशाने पर है। ईडी ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को समन भेजा।
#SushantSingRajputDeathCase: Indrajeet Chakraborty, father of actor Rhea Chakraborty, has been summoned by Enforcement Directorate (ED) again. pic.twitter.com/xLalgJQvFj
— ANI (@ANI) August 27, 2020
रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है। बता दें कि, शौविक सुशांत की कई कंपनियों में पार्टनर है। शौविक और रिया से ईडी ने भी पूछताछ की थी।
#SushantSingRajputDeathCase: Showik Chakraborty, brother of actor Rhea Chakraborty, is at the DRDO guest house in Santacruz, Mumbai, where CBI team investigating the actor's death case, is staying. His statement is being recorded by CBI.
— ANI (@ANI) August 27, 2020
सुशांत केस में ड्रग्स के एंगल की जांच करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गई है।
NCB team from Mumbai has also been asked to start analysing the network of drug peddlers in Mumbai. It has also been asked to look into the Bollywood network: Narcotics Control Bureau (NCB) https://t.co/plskVuMLA1
— ANI (@ANI) August 27, 2020
सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने पहली बार रिया पर खुलकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, रिया चक्रवर्ती मेरे बेटे को लंबे समय से जहर दे रही थी, वह सुशांत की कातिल है। जांच एजेंसी को उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार करना चाहिए।
#WATCH Rhea Chakraborty was giving poison to my son, Sushant from a long time, she is his murderer. The investigating agency must arrest her and her associates: KK Singh, #SushantSinghRajput's father pic.twitter.com/EsVpAUlZMt
— ANI (@ANI) August 27, 2020
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Eog118
.
No comments:
Post a Comment