Wednesday, June 3, 2020

Modi Cabinet Meeting: आज PM आवास पर होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, एक हफ्ते में दूसरी मीटिंग

https://ift.tt/2BsVfLT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस के संकट के बीच आज (3 जून) सुबह 11 बजे पीएम आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है। बता दें कि यह एक हफ्ते में दूसरी बार कैबिनेट की मीटिंग होने जा रही है। इससे पहले इसी सप्ताह के शुरुआत यानी सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें MSME सेक्टर और किसानों को लेकर बड़े फैसले लिए गए थे।  

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरे होने के बाद सोमवार को पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, नितिन गड़करी और नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लॉकडाउन के बाद देश को फिर से पटरी पर लाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने बताया, आत्मनिर्भर भारत के लिए कई तरह फैसले लिए गए। एमएसएमई की परिभाषा को और संशोधित किया गया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Modi Cabinet Meeting Live Update Union Cabinet meeting at PM residence Coronavirus Lockdown India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gKanVg

No comments:

Post a Comment