Monday, April 27, 2020

J&K: कुलगाम में 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़, सेना ने लोअरमुंडा में 3 आतंकियों को घेरा, कल मारे गए ​थे 4 आतंकी 

https://ift.tt/2YalgJ8

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। देश में कोरोना संकट के बीच भारतीय सेना लगातार आतंकियों के हमलों से भी जूझ रही है। भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के लोअरमुंडा में सोमवार सुबह तीन आतंकवादियों को घेर लिया है। सुरक्षाबलों को आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच अब भी गोली बारी जारी है। 

बता दें कि भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कुलगाम जिले में बीते 24 घंटों में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले जिले के गुड्डूर इलाके में रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में सेना के जवानों ने 4 आतंकियों को मार गिराया था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
J&K: Army encircles 3 terrorists in Lowermunda
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bHyRf0

No comments:

Post a Comment