Sunday, April 26, 2020

Coronavirus: 16 दिन में एक लाख लोगों ने जान गवाई, दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 2 लाख पार

https://ift.tt/2xYJqvv

डिजिटल डेस्क, वॉ​शिंगटन। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है। फ्रांस में एक दिन में 369 और लोगों की मौत होने के बाद दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 2 लाख के पार हो गई है। बता दें कि 11 जनवरी को चीन के वु​हान में कोरोना वायरस के कारण पहली मौत हुई थी। इसके बाद एक लाख मौतों का आंकड़ा पूरा होने में 90 दिन का समय लगा था, लेकिन मात्र 16 दिन बाद ये आंकड़ा दो लाख से ज्यादा हो गया है।

https://www.worldometers.info/coronavirus/ वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह 7 बजे तक विश्वभर में 29,21,030 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2,03,274 लोग काल के गाल में समा चुके हैं और 8,36,941 स्वस्थ हुए हैं। वहीं 18,80,815 लोग अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इनमें से 57,864 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में संक्रमण के मामले 24 हजार के पार पहुंच गए हैं और मरने वालों की संख्या 779 हो गई है।

दुनिया में सबसे अधिक मौतें अमरीका में हुई हैं, यहां 52,400 से अधिक लोगों की मौत हुई है।यूरोप में फैली महामारी का इटली केंद्र बना हुआ है। यहां पर 26,384 मौतें हुई हैं और वो अब ‘फेस 2’ को लेकर बातें शुरू कर रहा है, ताकि वो सोसाइटी को दोबारा शुरू कर सके। स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन उन देशों में शामिल है, जहां 20,000 से अधिक मौतें हुई हैं। स्पेन में रविवार को छह सप्ताह बाद 14 साल से कम उम्र के बच्चों को बाहर जाने की अनुमति दी है।
वहीं, फ्रांस के प्रधानमंत्री एडुअर्ड फिलिप ने कहा है कि वो मंगलवार को देश में लॉकडाउन में ढील देने की योजना को पेश करेंगे।

बेल्जियम में डेथ रेट सबसे ज्यादा
बेल्जियम में प्रति व्यक्ति सबसे अधिक मौतें हुई हैं। बेल्जियम में एक लाख लोगों में से 6 की मौत हुई है, वहीं स्पेन में 4.9 और अमरीका में 1.6 लोगों की मौतें हुई हैं। एशियाई देशों में 7,000 से अधिक लोगों की मौतें हुई हैं। वहीं, लैटिन अमरीका में ही इतनी मौतें हुई हैं। मध्य पूर्व में 8,800 से अधिक मौतें हुई हैं और अफ़्रीका में 1,350 लोगों की मौतें हुई हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus: Worldwide death toll climbs to 200,000
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2y1C22l

No comments:

Post a Comment