Sunday, April 26, 2020

मप्र: मास्क बनाकर घर बैठे लाभ कमा सकती हैं महिलाएं, ऐसे कराएं पंजीयन

https://ift.tt/2yLUNGZ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को मंत्रालय में जीवन-शक्ति योजना लॉन्च की। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में महिलाएं घर-घर मास्क बनाएंगी तथा लाभ कमाएंगी। सरकार प्रति मास्क महिलाओं को 11 रुपये की दर से राशि का भुगतान करेगी।

मास्क बनाने वाली महिलाओं को मिलेगा लाभ, लोगों का बचेगा जीवन
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, चौहान ने वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मास्क बनाने के लिए पंजीयन करा चुकी महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि मास्क बनाकर वे न केवल लाभ कमाएंगी, बल्कि एक पुण्य कार्य में भागीदारी भी करेंगी। मास्क पहनने से लोगों का जीवन बचेगा। यह मास्क कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकेगा। मुख्यमंत्री ने राबिया खान (भोपाल), साइना बी (नीमच), वृंदा अहिरवार (रायसेन), वर्षा जोशी (इंदौर), गरिमा (उज्जैन), तथा नूरी (गुना) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की तथा मास्क के निर्माण के संबंध में जानकारी दी।

भारत में कोरोनावायरस: 24 घंटों में 1490 नए मामले, अब तक 779 की मौत, महाराष्ट्र और दिल्ली का हाल बुरा

मास्क बनाने की इच्छुक महिलाओं को कराना होगा पंजीयन
मुख्यमंत्री ने बताया कि मास्क बनाने की इच्छुक महिलाओं को उनके टेलीफोन अथवा मोबाइल फोन के माध्यम से कॉल सेंटर नंबर- 0755-2700800 पर कॉल कर अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद उन्हें मोबाइल पर ही मास्क बनाने का ऑर्डर मिल जाएगा। एक बार में उन्हें कम से कम 200 मास्क बनाने का ऑर्डर मिलेगा। मास्क सूती कपड़े का बनना है। महिलाएं अपने नगरीय निकाय में नोडल अधिकारी के पास बनाए गए मास्क जमा करा देंगी। मास्क जमा कराते ही उनको भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान उसी दिन अथवा अगले दिन उनके खाते में प्राप्त हो जाएगा।

COVID-19: मप्र में अब तक 1945 केस, इन जिलों में 3 मई तक लॉकडाउन में कोई छूट नहीं

इस अवसर पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन संजय दुबे, प्रमुख सचिव उद्योग डॉ़ राजेश राजौरा और सचिव जनसंपर्क पी़ नरहरि भी उपस्थित थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
MP: Government will give 11 rupees per mask to women making masks
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/357OrOE

No comments:

Post a Comment