Sunday, April 26, 2020

नया लुक रिचर्ड्स और धोनी से प्रेरित : कपिल देव

https://ift.tt/3cLnaE4

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि उन्होंने अपना नया लुक वेस्टइंडीज के महान कप्तान विवियन रिचर्डस और 2011 विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखकर किया है। कपिल ने कहा कि ये दोनों उनके हीरो हैं।

कपिल ने चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा एक जारी एक वीडियो में कहा, मैंने सर विवियन रिचर्डस को आपके इंस्टाग्राम पर देखा था। वह मेरे हीरो हैं और मैंने सोचा क्यों नहीं? मैं अपने हीरो को फॉलो करूंगा।

उन्होंने कहा, मैंने धोनी को भी देखा और वह भी मेरे हीरो हैं। विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने अपने बाल कटवा लिए थे। तो मैंने सोचा कि क्यों नहीं, अब मेरे पास मौका है इसलिए मैंने ऐसा किया।

रिचर्डस ने चेन्नई सुपर किंग्स के ट्वीट कर जवाब देते हुए कपिल से कहा, आपने सही प्रेरणा ली मेरे दोस्त।

- - आईएएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
New look inspired by Richards and Dhoni: Kapil Dev
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aIfmkV

No comments:

Post a Comment