डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश के अलग-अलग राज्यों की 55 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए आज (13 मार्च) नामांकन का आखिरी दिन है। आज कई दिग्गज नेता अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 12 बजे होटल से सीधा बीजेपी दफ्तर जाएंगे और वहां से नामांकन दाखिल करने को निकलेंगे। करीब 2 बजे वह अपना दाखिल करेंगे।
कोरोनावायरस का खौफ: ट्रंप और आयरलैंड के PM वराडकर ने एक दूसरे को किया नमस्ते
ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी बीजेपी के उम्मीदवार
बता दें कि भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को पहली बार भोपाल पहुंचे तो पार्टी की ओर से उनका शानदार स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके लिए डिनर का आयोजन किया, रात को शिवराज के घर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर डिनर पर पहुंचे।
मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों के लिए सियासी जंग जारी है। भाजपा ने राज्यसभा के लिये ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बारिया को टिकट दिया गया है।
Politics: शिवराज ने कमलनाथ को रावण और सिंधिया को बताया विभीषण, कांग्रेस ने कसा तंज
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2W5Tixb
.
No comments:
Post a Comment