Thursday, March 12, 2020

Opening Bell: सेंसेक्स 1,672 अंक लुढ़का, निफ्टी 9,968 के नीचे पहुंचा

https://ift.tt/3aORlJK

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 1,672.09 अंक या 4.68% की बड़ी गिरावट के साथ 34025.31 पर और निफ्टी 490.40 अंक या 4.69% नीचे गिरकर 9,968 पर खुला है। लगभग 87 शेयरों में तेजी, 924 शेयरों में गिरावट आई है और 21 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें - Closing Bell: सेंसेक्स 62 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,458 के पार

62 पैसे कमजोर होकर 74.25 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 62 पैसे की कमजोरी के साथ 74.25 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे की मजबूती के साथ 73.63 के स्तर पर बंद हुआ था।

तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 62.45 अंकों की तेजी के साथ 35,697.40 पर, जबकि निफ्टी 6.90 अंकों की तेजी के साथ 10,458.40 पर बंद हुआ था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today: bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Q4hADS

No comments:

Post a Comment