डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए भारतीय सेना भी पूरी तरह से तैयार है और इसके लिए ऑपरेशन नमस्ते की शुरुआत की है। कोरोना के खिलाफ जंग को लेकर सेना की तैयारियों पर सेना प्रमुख जनरल एमएन नरवणे ने कहा- सेना ने पहले भी सभी अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है और अब ऑपरेशन नमस्ते को भी सफलतापूर्वक अंजाम देगी।
Indian Army has code-named its anti #COVID19 operations as Operation Namaste. Army has, so far, established eight quarantine facilities across the country. pic.twitter.com/bmQh1Zr4Ua
— ANI (@ANI) March 27, 2020
बता दें कि सेना की ओर से हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। इस नंबर के जरिए कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद की जाएगी। आम लोगों को अगर कोई जानकारी चाहिए तो वह भी मुहैया कराई जाएगी।
Army has successfully come out of all operations in the past, and will successfully execute Operation Namaste as well: Army Chief General MM Naravane on preparations by his force against #COVID19 pic.twitter.com/GnB99XcYrO
— ANI (@ANI) March 27, 2020
आर्मी चीफ ने ये भी कहा कि, सिर्फ 6 घंटे की नोटिस पर सेना आईसोलेशन वॉर्ड और आईसीयू तैयार कर सकती है। जब भी लोगों की मदद के लिए सेना को बुलाया जाएगा वे तुरंत मौके पर पहुंच जाएंगे।
Covid19 Impact: लॉकडाउन के बीच सरकार का ऐलान- कल से दूरदर्शन पर फिर प्रसारित होगा रामायण
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2wI8uWR
.
No comments:
Post a Comment