भोपाल, 10 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालातों पर विचार मंथन करने और आगामी रणनीति बनाने के लिए राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश दफ्तर में वरिष्ठ नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे सहित अन्य नेता मौजूद हैं।
भाजपा के प्रदेश दफ्तर में पार्टी के तमाम बड़े नेता पहुंचे हैं। इस बैठक में विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेशाध्यक्ष वी. डी. शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद हैं।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस में चल रहे घमासान से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस में जो हो रहा है वह उनका आंतरिक मामला है। जहां तक सिंधिया का मामला है वह उनसे ही पूछें।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2W6jWps
.
No comments:
Post a Comment