Friday, March 27, 2020

मेरी बायोपिक के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी बेहतर विकल्प : युवराज

https://ift.tt/3btUHlG

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह का मानना है कि अगर उनके ऊपर बायोपिक बनती है तो अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इसके लिए बेहतर विकल्प होंगे। टॉइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, युवराज सिंह ने कहा, अगर मेरे ऊपर बायोपिक बनती है तो शायद मैं ही उसमें काम करुंगा। हालांकि उन्होंने ये बात मजाक में कही।

उन्होंने कहा, ये डायरेक्टर का काम होता है कि उसे किसको लेना है। लेकिन अगर कोई बॉलीवुड मूवी बनती है तो फिर सिद्धांत चतुर्वेदी इसके लिए बेहतर विकल्प हैं। मैं उन्हें अपनी बायोपिक में देखना पसंद करूंगा।

युवराज ने 2019 में संन्यास ले लिया था। हाल में वह रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लेजेंडस की ओर से खेलते दिखाई दे रहे थे। इस सीरीज को कोरोनावायरस के कारण बाद में स्थगित कर दिया गया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Siddhant Chaturvedi better choice for my biopic: Yuvraj
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2xsxukS

No comments:

Post a Comment