Thursday, March 26, 2020

कोविड-19 : विंबलडन के भविष्य पर फैसला अगले सप्ताह

https://ift.tt/3dFAmMa

लंदन, 26 मार्च (आईएएनएस)। दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस महामारी के बीच ऑल इंग्लैंड क्लब ने कहा है कि अगले सप्ताह होने वाली आपातकालीन बैठक के बाद वह इस पर फैसला लेगा कि साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन स्थगित होगा या रद्द होगा।

क्लब ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कोविड-19 प्रकोप को देखते हुए चैंपियनशिप-2020 के लिए इसके स्थगन और रद्द सहित सभी परिदृश्यों का विस्तृत मूल्यांकन जारी है।

क्लब ने साथ ही कहा, अगले सप्ताह आपातकालीन बैठक होनी है और इसकी तैयारियों को लेकर हम एलटीए, एटीपी, डब्ल्यूटीए, आईटीएफ और अन्य ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आयोजनकर्ताओं के साथ प्रमुखता से बातचीत कर रहे हैं।

क्लब ने आगे कहा कि चैंपियनशिप के लिए उसके पास बहुत ही छोटा विंडो उपलब्ध है। वहीं, विंबलडन टूर्नामेंट को खाली स्टेडियम में कराने का विचार पहले ही खारिज किया जा चुका है।

इस साल का विंबलडन का आयोजन 29 जून से 12 जुलाई तक होनी है। वहीं, फ्रेंच ओपन को पहले ही सितंबर तक के लिए स्थगित किया जा चुका है जबकि इसका आयोजन मई में होना था।

- - आईएएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19: Decision on Wimbledon's future next week
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bpjJ5l

No comments:

Post a Comment