Friday, March 13, 2020

द 'लाल' स्ट्रीट: शेयर बाजार में कोहराम, 10% का लोअर सर्किट लगा, 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग बंद

https://ift.tt/2TJrihg

डिजिटल डेस्क। कोरोनावायरस के कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। करीब 10% की गिरावट के बाद शेयर बाजार में 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग बंद कर दी गई है। अब शेयर बाजार में कारोबार 10.15 बजे के बाद होगा। 

सेंसेक्स में 3,090.62 अंक या 9.43% की गिरावट देखी जा रही है। यह 29,687.52 पर आ गया है। वहीं निफ्टी भी 966.10 अंक या 10.07% की गिरावट के साथ 8,624.05 के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि शेयर बाजार में 10 फीसदी या उससे अधिक की गिरावट आती है, तो उसमें लोअर सर्किट लग जाता है और ट्रेडिंग कुछ देर के ल‍िए रोक दी जाती है।बीते 12 साल में पहली बार है जब शेयर बाजार में ट्रेडिंग रोकी गई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today: bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2IELRFk

No comments:

Post a Comment