डिजिटल डेस्क। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम पर लगातार तीसरी बार स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगा है। बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया निर्धारत समय सीमा में चार ओवर कम फेंक पाई। जिसके कारण ICC ने भारतीय टीम पर मैच फीस का 80 फीसदी जुर्माना लगाया। इससे पहले भारतीय टीम पर टी-20 सीरीज के चौथे और पांचवें मैच में भी स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर ICC ने जुर्माना लगाया था। न्यूजीलैंड ने पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हाराया। इस जीत के साथ मेजबान न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
ICC ने जारी बयान में कहा कि, पहले वनडे में टीम इंडिया तय वक्त में लक्ष्य से 4 ओवर कम फेंक पाई थी। यह ICC के स्लो ओवर रेट के नियम का उल्लंघन है। इसलिए टीम पर जुर्माना लगाया गया है। ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के मुताबिक स्लो ओवर रेट के कारण खिलाड़ियों की मैच फीस से हर ओवर के लिए 20 फीसदी की कटौती की जाती है। यही कारण है कि भारतीय टीम पर 80 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। क्योंकि टीम ने तय वक्त में 4 ओवर कम फेंके थे।
कोहली ने अपनी गलती मानते हुए जुर्माना स्वीकार किया
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी गलती मानते हुए जुर्माना स्वीकार किया। इसलिए मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। ऑन-फील्ड अंपायर शॉन हैग और लैंगटन रुसरे, तीसरे अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड और चौथे अंपायर क्रिस ब्राउन ने टीम इंडिया पर यह चार्ज लगाया था।
तीसरी बार स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगा
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम पर लगातार तीसरी बार स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगा है। इससे पहले टीम इंडिया पर न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में 3 फरवरी को खेले गए टी-20 सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में स्लो ओवर रेट के कारण ICC ने 20 फीसदी मैच फीस का जूर्माना लगा था। वहीं इससे पहले वेलिंग्टन में 1 फरवरी को खेले गए चौथे टी-20 में भी स्लो ओवर रेट के लिए ICC ने 40 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2SnwBkE
.
No comments:
Post a Comment